महावीर बाल मंदिर समिति के विभिन्न विद्यालयों का वार्षिक उत्सव सम्पन्न, नन्हे मुन्ने बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम में दी मनमोहक प्रस्तुतिया,

पाली,,महावीर बाल मंदिर समिति पाली के श्री महावीर पब्लिक सेकेंडरी स्कूल विवेकानंद सर्किल पाली अंग्रेजी माध्यम विद्यालय आरबीएसई एवं महावीर बाल मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय मानपुरा भाकरी अंग्रेजी माध्यम सीबीएसई बोर्ड से संबंधता प्राप्त विद्यालय के वार्षिक उत्सव *आरंभ*( एक नई उड़ान ) का आयोजन महावीर बाल मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय मानपुरा भाकरी, पाली में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी l साथी ही छात्रों ने ड्रग्स जागरूकता पर आधारित नाटक के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों का संदेश दिया गया, वहीं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषय पर प्रस्तुति ने दर्शकों को प्रभावित किया।
पूर्व जिला कलेक्टर महोदय श्रीमान एल एन मंत्री द्वारा वीडियो संदेश के माध्यम से बच्चों को शिक्षा के महत्व का संदेश एवं सीबीएसई बोर्ड से संबंधता प्राप्त की शुभकामनाएं दी l
विशिष्ट अतिथि एसडीएम श्री विमलेंद्र सिंह राणावत ने विद्यालय की CBSE से संबद्धता की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को अनुशासन और मेहनत से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
महावीर बाल मंदिर के सचिव श्री अर्जुन चंद मेहता ने अपने संदेश में कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और सांस्कृतिक मूल्यों का विकास करते हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती तमन्ना ने ऐसे कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया। वहीं व्यवस्थापक श्री महेन्द्र कुमार ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की प्रशंसा की एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ शैक्षणिक और खेलकूद प्रतियोगिताओं में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने हेतु प्रेरित किया जिससे कि बच्चे किसी विशेष क्षेत्र में आगे बढ़कर वह अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सके और देश एवं समाज के विकास में अपना अहम योगदान दे सके lअंत में विद्यालय प्रबंधन ने शैक्षणिक सत्र के दौरान विभिन्न गतिविधियों में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किया गया साथ ही ओलंपियाड में विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त गोल्ड सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल का भी वितरण किया गया l वार्षिक उत्सव में समिति के उपाध्यक्ष श्री विमलेंद्र राणावत,सचिव श्री अर्जुन चंद मेहता, समिति सदस्य दिनेश चंद मेहता, रोटरी अध्यक्ष, श्री यशपाल सिंह कुंपावत,विद्यालय के पूर्व छात्र श्री विवेक मेहता,नवनीत जी लड्ढा,एवं शहर के गणमान्य लोग उपस्थित हुए। अंत में विद्यालय परिवार की ओर से उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *