पाली। राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत राजकीय शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नाड़ी मोहल्ला की ओर से शुक्रवार को जनता कॉलोनी क्षेत्र में निशुल्क आउटरीच स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 69 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श एवं निशुल्क उपचार उपलब्ध करवाया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विकास मारवाल ने बताया कि शिविर में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी एवं प्रभारी डॉ. रोयमोन जोसफ ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। वहीं डेंटल हाइजिनिस्ट गुलशन कुमार ने मरीजों के मुख स्वास्थ्य की जांच की।

शिविर में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता हंसा मीणा ने 3 गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण तथा 4 टीकाकरण किए। साथ ही गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग भी की गई। फार्मासिस्ट गणेश कुमार ने मरीजों को निशुल्क दवाइयां वितरित कीं।
लैब टेक्नीशियन यशपाल सिंह ने 31 मरीजों की ब्लड शुगर तथा 27 मरीजों की हीमोग्लोबिन जांच निशुल्क की।
शिविर के सफल आयोजन में पीएचएम जितेंद्र जोशी, एसीडीईओ दीपेश कुमार, नर्सिंग ऑफिसर सोहनलाल, एएनएम हंसा मीणा, तेजपाल तथा आशा सहयोगिनी अंजना वैष्णव, सरोज राखेचा, मीरा छापोला, सुनीता एवं सरोज प्रजापत का सहयोग रहा।
