पाली,,
बस्सीवांन मेघवाल समाज द्वारा नवनिर्वाचित पार्षद राजेंद्र पाल के सम्मान में एक भव्य ‘नागरिक अभिनंदन एवं सम्मान समारोह’ का आयोजन पाली। सरदार पटेल नगर दूध डेयरी स्थित समाज भवन में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्धजनों, युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आए पूर्व सभापति प्रदीप हिंगड, पूर्व पाली नगर परिषद सभापति एव कांग्रेस पार्षद राकेश भाटी तथा पार्षद कमल अग्रवाल का डोल नगाड़ों के साथ समाज बंधुओं ने स्वागत किया । कार्यक्रम की शुरुआत में मेघवाल समाज बंधुओं द्वारा मुख्य अतिथियों एवं नवनिर्वाचित पार्षद राजेंद्र पाल का राजस्थानी परंपरा के अनुसार साफा (पगड़ी) ओर माल्यार्पण किया
“युवा व कर्मठ पार्षद का चुना जाना समाज के लिए गर्व की बात।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथियों ने राजेंद्र पाल को जीत की बधाई दी। पूर्व सभापति प्रदीप हिंगड ने अपने संबोधन में कहा कि “एक युवा, कार्यनिष्ठ और ऊर्जावान प्रतिनिधि का निर्वाचित होकर आना पूरे समाज और क्षेत्र के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि राजेंद्र पाल पिछले लम्बे समय से संगठन के लिए कार्य करते आ रहे हैं, ओर उनकी कार्यशैली के जरिए ही पार्षद चुने गए , वहीं पार्षद राकेश भाटी ने कहा कि राजेंद्र पाल की यह जीत उनकी जनसेवा और समाज के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्हें उम्मीद है कि वे क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के निस्तारण में नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।
सम्मान समारोह के पश्चात नवनिर्वाचित पार्षद राजेंद्र पाल का भव्य विजय जुलूस निकाला गया। ढोल-नगाड़ों, गगनभेदी नारों के बीच निकला यह जुलूस क्षेत्र के मुख्य मार्गों से होकर गुजरा। जुलूस में सैकड़ों की संख्या में समाज बंधु और स्थानीय नागरिक शामिल हुए, जिन्होंने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर पार्षद का स्वागत किया।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित पार्षद राजेंद्र पाल ने समाज बंधुओं और अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करेंगे और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में समाज के वरिष्ठ जनों ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह में समाज के राम रतन कटारिया, श्री किशन सोलंकी, किशन झाला, अर्जुन कटारिया,प्रभु राम चौहान, प्रभात बारूपाल, नेमी चंद सोलंकी,राम गोपाल झुरिया, ओम प्रकाश पड़ीवाल, अशोक भाटी सहित कई समाज बंधु रहे उपस्थित
बस्सीवांन मेघवाल समाज का सम्मान समारोह आयोजित, नवनिर्वाचित पार्षद राजेंद्र पाल का हुआ भव्य नागरिक अभिनंदन, प्रदीप हिंगड, राकेश भाटी, कमल अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में रहे मौजूद, ,,,
