अणुव्रत नगर मैदान में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित

पाली। अणुव्रत नगर मैदान में आयोजित जैन मेले के दौरान पाली सेवा मंडल अस्पताल की ओर से ए.यू. स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड, पाली के सौजन्य से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मेले में पहुंचे आमजन को स्वास्थ्य संबंधी जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

शिविर के दौरान हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर एवं ब्लड प्रेशर की निःशुल्क जांच की गई। स्वास्थ्य जांच कराने के लिए बड़ी संख्या में लोग शिविर में पहुंचे और विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर परामर्श लिया।

डॉ. मनोहर देवासी (एमबीबीएस, एम.डी. जनरल मेडिसिन) ने शिविर में पहुंचे मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर विभिन्न बीमारियों एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श और मार्गदर्शन प्रदान किया। साथ ही लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, खान-पान में सावधानी बरतने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया गया।

शिविर के आयोजन में ए.यू. स्मॉल फाइनेंस बैंक, पाली की ओर से स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के तहत सहयोग प्रदान किया गया। बैंक की इस पहल का उद्देश्य आमजन तक स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता की सुविधा पहुंचाना रहा।

पाली सेवा मंडल अस्पताल एवं ए.यू. स्मॉल फाइनेंस बैंक की ओर से शिविर को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी आयोजकों, चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, बैंक प्रतिनिधियों, स्टाफ एवं शिविर में पहुंचे नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *