खांगड़ी में स्नेह मिलन समारोह: भामाशाहों का सम्मान, केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने की शिरकत

सुमेरपुर उपखंड के खांगड़ी गांव में श्री क्षत्रिय घांची समाज महासभा के तत्वावधान में स्नेह मिलन समारोह एवं वार्षिक मेला महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महासभा अध्यक्ष आनंद सोलंकी की अध्यक्षता में विधिवत गणेश स्थापना एवं प्रभु चारभुजानाथ की पूजा-अर्चना के साथ हुआ।


बुधवार शाम मुख्य अतिथि के रूप में पशुपालन एवं देवस्थान विभाग के केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने चारभुजानाथ मंदिर पहुंचकर धोक लगाई और कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भामाशाहों के सहयोग से आयोजित ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम समाज में एकता और आस्था को सुदृढ़ करते हैं।
मंत्री कुमावत ने बताया कि उनके द्वारा पूर्व में घोषित 10 लाख रुपये की राशि से मंदिर परिसर में सीसी ब्लॉक निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। उन्होंने क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि खांगड़ी मुख्य सड़क मार्ग होने के कारण बाँगडी नदी पर रपट निर्माण कार्य प्रगति पर है, वहीं खिमाड़ा नदी पर कार्य पूर्ण होने से आवागमन में सुविधा बढ़ेगी। उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार एवं राज्य की भजनलाल सरकार द्वारा हर घर नल योजना के तहत गांव-गांव पेयजल पहुंचाने के प्रयासों की भी जानकारी दी। साथ ही बच्चों को संस्कारवान बनाने और उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया।


गुरुवार प्रातः भगवान चारभुजानाथ, संत गोमारामजी महाराज एवं पन्यास प्रवर भद्रानंद विजयजी महाराज की तस्वीरों को रथ में विराजित कर गाजे-बाजे और जयकारों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद आयोजित स्नेह मिलन समारोह में अतिथियों एवं भामाशाहों का साफा पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष मंशाराम परमार, डॉ. आशीष मोदी, पूर्व प्रधान हरिशंकर मेवाड़ा, राजस्थान मेला प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष रमेश बोराणा, राज्य पशुधन विकास बोर्ड के पूर्व राज्यमंत्री चुन्नीलाल चांडवास, हरिद्वार धर्मशाला अध्यक्ष जुगलकिशोर भाटी, किसान नेता हनुमान भाटी, पाली दूध डेयरी अध्यक्ष प्रतापसिंह बिटिया का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था कोषाध्यक्ष कन्हैयालाल पंवार, सदगुरु धाम ट्रस्ट बांकली के छगनलाल बोराणा, सताविया पारा अध्यक्ष भंवरलाल परमार, शिक्षा समिति अध्यक्ष जगदीश परिहार, सचिव सुरेश परमार, नेनमल बोराणा, मनीष राठौड़, प्रभुराम राठौड़, मुंबई शिक्षा समिति अध्यक्ष रणजीत परमार, प्रकाश परिहार, खांगड़ी पारा अध्यक्ष खेताराम परिहार, मुकेश मोदी, पुखराज चौधरी, देवाराम परमार, पोलाराम पूना, एडवोकेट राकेश गहलोत, जीवाराम गहलोत, दिनेश सोलंकी सहित सभी पारों का विशेष सहयोग रहा।
पूर्व संध्या पर आयोजित भजन संध्या में भजन गायक जोगभारती एवं भजन गायिका आकृति मिश्रा ने भोर तक एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। रामदेव गेर बालोतरा एवं डेडा गेर दलों ने भी शानदार प्रस्तुतियां दीं। उद्घोषक ऋषभ नागर शिवगंज ने वर्ष 2027 के मेले के चढ़ावे की घोषणाएं करवाई, जिसमें लाभार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किरण वीडियोज द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *