राजसमंद। देवगढ़ में शुक्रवार को श्री रावणा राजपूत समाज की ओर से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के प्रतिष्ठित बंधुओं ने शिरकत की और आगामी होने वाले आयोजनों को लेकर विचार-विमर्श किया।
कार्यक्रम के दौरान समाजसेवा में सक्रिय और हर कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाले लक्ष्मण सिंह भाटी को उनकी कार्यकुशलता को देखते हुए श्री रावणा राजपूत चामुंडा सेना, पाली का जिला अध्यक्ष घोषित किया गया। वहीं, मनोहर सिंह चोटिला को जिला संरक्षक और प्रताप सिंह गुंदोज को जिला संगठन मंत्री नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर श्री राष्ट्रीय चामुंडा सेना के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र सिंह भाटी ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। पदभार ग्रहण करने के बाद लक्ष्मण सिंह भाटी ने समाज बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपने पद की प्रतिष्ठा बनाए रखते हुए समाज के उत्थान और विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
पाली शहर में यह समाचार मिलते ही समाज बंधुओं और मित्रगणों में हर्ष का माहौल देखने को मिला।
नव नियुक्त जिला अध्यक्ष पर खुशी व्यक्त करने वालों में समाज के वरिष्ठ एवं पदाधिकारी शामिल रहे, जिनमें प्रमुख रूप से –
समाज अध्यक्ष उगम सिंह चौहान
उपाध्यक्ष खेम सिंह भाटी
कोषाध्यक्ष गोविंद सिंह चौहान
इकाई अध्यक्ष नाथू सिंह भाटी
विक्रम सिंह गोयल, कालू सिंह राठौड़, जितेंद्र सिंह खिंवाड़ा, लोकेंद्र सिंह शेखावत, मनोहर सिंह भाटी, खेत सिंह, देवेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह राठौड़, हितपाल सिंह चोटिला, नवीन सिंह शेखावत, जितेंद्र सिंह पवार और लोकेश सिंह
सभी ने मिलकर भाटी को शुभकामनाएं दीं और समाज के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।