पासपोर्ट और डाकघर ऑफिस को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी,17,दिन में मिली है दूसरी बार धमकी,पुलिस विभाग हुआ सतर्क,चप्पे चप्पे की ली तलाशी, नहीं मिला कोई भी सुराक,,,,

पाली के पुराना बस स्टैंड के पास स्थित डाकघर और पासपोर्ट ऑफिस को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। ऑफिशियल ई-मेल पर शुक्रवार को धमकीभरा ई-मेल मिला। सूचना मिलते ही uअलर्ट जारी कर दिया गया, जिसके बाद ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारी तुरंत अपना काम छोड़कर बाहर आ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू सुरक्षा को लेकर लोगों को डाकघर ऑफिस की बिल्डिंग से दूर रखा जा रहा है। मुख्य गेट पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए है। फिलहाल डाकघर और पासपोर्ट केंद्र में काम जांच जारी रहने तक बंद कर दिया गया है। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर सीओ सिटी मदनसिंह, कोतवाल रविन्द्रसिंह मय जाप्ता लेकर मौके पर पहुंचे ओर डाकघर अधिकारी से पूरे मामले की जानकारी लीं । पुलिस के जवानों ने पोस्ट ऑफिस के आस पास गुजर रहे लोगों को दूर किया।
करीब 17 दिन पहले भी मिली थी धमकी

बता दें कि इससे पहले भी करीब 17 दिन पहले 10 मार्च को पाली डाकघर और पासपोर्ट केंद्र को बम से उड़ाने की धमकी ई मेल के जरिए मिली थी।हालांकि जांच में चप्पे-चप्पे की जांच की गई थी, लेकिन इसके बाद कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था। ऐसे में इस बार भी पुलिस ने धमकी को गंभीरता से लेते जाप्ता जांच में जुटे है। बम निरोधक दस्ते कोई मेल के जरिए मिली थी।
हालांकि जांच में चप्पे-चप्पे की जांच की गई थी, लेकिन इसके बाद कुछ भी ईमेल की तकनीकी जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि धमकी भरा मेल कहां से और किसने भेजा है। सुरक्षा एजेंसियां भी पूरे मामले को गंभीरता से लेकर जांच में जुटी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *