⸻
पाली,,,
*एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी के निर्देशानुसार राजस्थान प्रभारी अखिलेश यादव तथा प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में राजस्थान एनएसयूआई के विभिन्न जिला अध्यक्षों की घोषणा देर रात की गई। इस क्रम में पाली जिला अध्यक्ष पद के लिए विजय जोशी के नाम पर मुहर लगाई गई।
विजय जोशी लंबे समय से संगठन के एक निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय हैं। उन्होंने संगठन को सर्वोपरि मानते हुए लगातार जनहित और छात्र राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई है। पाली विधानसभा क्षेत्र से संबंधित होने के बावजूद उन्होंने सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र में पंचायत समिति का चुनाव लड़कर जीत हासिल की और वर्तमान में भांगेसर पंचायत समिति से सदस्य हैं।*जोशी पूर्व में मात्र 23 वर्ष की आयु में उप प्रधान का चुनाव लड़ चुके हैं और पाली पंचायत समिति में नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं। इसके अतिरिक्त, वह यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष,कॉलेज छात्र राजनीति सहित विभिन्न जिम्मेदारियों को भी निभा चुके हैं। जोशी के जिलाध्यक्ष बनने व गणपत पटेल के प्रदेश महासचिव बनने पर पाली कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर और फोन के माध्यम से बधाई दी। अध्यक्ष बनने के बाद में जोशी ने कहा कि उनका पहला लक्ष्य कांग्रेस व एनएसयूआई को मजबूत करना व सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर समर्पित भाव से काम करना है। जोशी ने राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़, पाली विधायक भीमराज भाटी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजीज दर्द कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण कोठारी, सुमेरपुर विधानसभा प्रत्याशी रंजू रामावत, पूर्व सभापति प्रदीप हिंगड़ सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं व संगठन के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता गण का आभार व्यक्त किया।