बाल संत कृष्ण जी पुष्कर का जन्मोत्सव 31 अगस्त को, सत्संग व महाप्रसादी का आयोजन

पाली। श्री दादूद्वारा आश्रम, मणिनगर में बाल संत कृष्ण जी पुष्कर का जन्मोत्सव 31 अगस्त 2026 को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सत्संग एवं महाप्रसादी का आयोजन रखा गया है।
श्री दादूद्वारा आश्रम के संत परमानंद जी महाराज के सानिध्य में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में सभी भक्तजनों को सादर आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में भक्तजन सत्संग में शामिल होकर बाल संत कृष्ण जी पुष्कर का जन्मोत्सव मनाएंगे।
सत्संग का समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा।
सत्संग स्थल: श्री दादूद्वारा आश्रम, मणिनगर, राईकों की ढाणी, पाली (राजस्थान)।
आयोजकों ने सभी श्रद्धालु भक्तजनों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागी बनने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *