पाली। श्री दादू द्वारा आश्रम, मणिनगर में बाल संत कृष्ण जी पुष्कर का जन्मोत्सव 31 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा। जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आश्रम परिसर में सत्संग एवं महाप्रसादी का आयोजन रखा गया है।
आश्रम के संत परमानंद जी महाराज ने बताया कि जन्मोत्सव कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल होकर बाल संत कृष्ण जी का जन्मोत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाएंगे।
आश्रम के कार्यकर्ता गंगा सिंह मेड़तिया, मेघाराम एवं अशोक सिंह ने बताया कि मणिनगर स्थित दादू द्वारा आश्रम में संत परमानंद जी महाराज के सानिध्य में चातुर्मास का आयोजन भी चल रहा है। चातुर्मास के दौरान प्रतिदिन दोपहर 10 बजे से 3 बजे तक धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि 31 अगस्त को विशेष जन्मोत्सव कार्यक्रम सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगा। इस दौरान सत्संग, भजन एवं महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी भक्तजनों से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया।
