गुरू द्वय जन्मजयंती पर सप्तम दिवस सामयिक दिवस के रूप में मनाया

पाली। श्री वर्द्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, रुई कटला, पाली के तत्वावधान में गुरुद्वय जन्मजयंती के उपलक्ष्य में आयोजित अष्ट दिवसीय कार्यक्रम के सप्तम दिवस को सामयिक दिवस के रूप में मनाया गया। श्री मरूधर केसरी जैन स्वाध्याय भवन, महावीर नगर में आयोजित कार्यक्रम में मरुधरा भूषण पूज्य प्रवर्तक श्री सुकनमुनि जी म.सा., उप प्रवर्तक श्री अमृतमुनि जी म.सा., युवा प्रणेता श्री महेश मुनि जी म.सा., श्री अखिलेश मुनि जी म.सा., डॉ. श्री वरुण मुनि जी म.सा. तथा महासती श्री उमरावकंवर जी एवं डॉ. प्रीतिसुधा जी का सानिध्य रहा।

श्री मरूधर केसरी मित्र मंडल के मंत्री सज्जनराज गुलेच्छा ने बताया कि इस अवसर पर गुरुदेव श्री मरूधर केसरी मिश्रीमलजी महाराज साहब के नाम से सामयिक का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 1100 समाजबंधुओं ने सामयिक की। सामयिक की प्रभावना का लाभ नौरतनमल, फतेहराज एवं पुनीत मुथा परिवार ने लिया।

इसके पश्चात अणुव्रत नगर में ‘एक शाम गुरुदेव के नाम’ भजन संध्या का भव्य आयोजन हुआ। सुप्रसिद्ध संगीतकार हिमांशु बुरड़ एवं लवेश बुरड़ की जोड़ी ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। श्रद्धालुओं ने गुरु चरणों में वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। भजन संध्या के लाभार्थी मुथा परिवार रहे।

कार्यक्रम में देशभर से गुरु भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। जन्म महोत्सव के अंतिम एवं मुख्य आयोजन के तहत गुरुवार को श्री मिश्रीमलजी महाराज साहब की 136वीं जन्म जयंती एवं श्री रूप मुनि जी महाराज साहब की 97वीं जन्म जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संघ अध्यक्ष पदम ललवानी, मंत्री प्रकाश कटारिया, केवलचंद धोका, विकास संचेती, संदीप सुराणा, धनपत चौपड़ा, नरेंद्र पंच, मांगीलाल संचेती, लखपतराज सिंघवी, प्रेमचंद लोढ़ा, प्रकाश भरकतिया, सोमचंद नाहटा, पुनीत मुथा, नेमीचंद छाजेड़ सहित अनेक समाजबंधुओं का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *