पाली,,,
भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ द्वारा प्रदेश सहित देश में भर में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले चार्टड एकाउंट उत्तम प्रकाश अग्रवाल को राज्य कार्य कारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया है। अग्रवाल के पद मिलने पर उनके परिवार और उनके चाहने वालो ने खुशी जाहिर करते हुए साफा ओर माला पहनाते हुवे उनके उत्तम भविष्य की कामना की।
बता दे की उत्तम प्रकाश अग्रवाल एक अनुभवी CA हैं और हाल ही में श्री विजया वेंकटेश्वर तिरुपति बालाजी धाम, यूपीए सी ए गुरुकुल और उत्तम प्रकाश अग्रवाल कॉलेज ऑफ कॉमर्स एवं इकोनॉमिक्स के कार्य में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी नियुक्ति से पार्टी को उनके अनुभव से कार्यों में गति प्रदान होगी। अग्रवाल वर्तमान में इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) के सबसे कम उम्र के निर्वाचित अध्यक्ष भी हैं, जिन्होंने 2009-10 में यह पद संभाला था। उनके कार्यकाल में सत्या मामला का समाधान और ICAI चुनावों के लिए ई-वोटिंग प्रणाली की शुरुआत जैसी महत्वपूर्ण पहलें शामिल हैं। वही पद मिलने पर अपने आप को गौरवानित महसूस करते उत्तम प्रकाश अग्रवाल में पदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का आभार जताया ओर कहा कि संगठन ने जो मुझे जिम्मेदारी सौंपी हैं उसका निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाउंगा, साथ ही अपने परिवार, शुभ चिंतको का भी आभार जताया। अग्रवाल को जिम्मेदारी मिलने पर देश भर के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, परिवार के सदस्यों सहित ओर भारतीय जनता पार्टी के प्रति भारी उत्साह देखा गया। अग्रवाल को सम्मानित पद मिलने पर अनिल श्राफ, ओम लोहिया,पुरुषोत्तम अग्रवाल, मान जी, प्रकाश , अशोक खेड़िया ने अग्रवाल को उनकी नियुक्ति पर शुभकामनाएँ दी हैं।
उत्तम प्रकाश अग्रवाल बने प्रदेश कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य ,,,, प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ का जताया आभार,,,,
