पाली , केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा रसोई व कमर्शियल गैस के दामों में लगातार बढ़ोतरी, कमरतोड़ महंगाई तथा विफल विदेश नीतियों के विरोध सहित सामाजिक कार्यक्रमों व व्यवसायिक कार्यो के लिए कॉमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध कराने में विफल रहने के विरोध में पाली जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिशुपालसिंह निम्बाडा के नेतृत्व में जिला कलेक्ट्रेट के सामने कांग्रेस ने विशाल धरना-प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका गया।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत तेज गर्मी के बावजूद जिलेभर से बड़ी संख्या कार्यकर्ता धरना स्थल पर पहुँचे वंही महिला कांग्रेस नेताओं व महिला कार्यकताओं ने अनूठा विरोध प्रदर्शन करते हुए लकड़ियों व सिगड़ी के चूल्हे पर रोटियां व चाय बनाकर विरोध जताया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिशुपालसिंह निम्बाडा ने मौजूद कांग्रेसजनों की ओर से मांग करते हुए एलपीजी व कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में केंद्र सरकार द्वारा की गई बेतहाशा वृद्धि को अविलंब वापस लेने की मांग की वंही जिलाध्यक्ष निम्बाडा ने कहा की केंद्र सरकार भी आपदा में अवसर को तलाशते हुए व्याप्त गैस किल्लत में मुनाफाखोरों की तरह चुपके से गैस दामों में बेतहाशा वृद्धि कर आम आदमी की महंगाई से कमरतोड़ रही है। प्रदेश कांग्रेस सचिव डिम्पल कँवर व पूर्व विधायक खुशवीर सिंह जोजावर ने कहा कि इजरायल, अमेरिका और ईरान के मध्य हो रहे युद्ध के समय देश के हितों को संरक्षित करने में भाजपा की केन्द्र सरकार गलत विदेश नीति के कारण विफल रही है, जिस कारण देश में ईंधन का संकट व्याप्त हो गया है। पूर्व सभापति केवलचन्द गुलेच्छा व पूर्व प्रधान शोभा सोलंकी ने कहा कि केन्द्र सरकार की ओर से आमजन पर मंहगाई का बोझ डालते हुए घरेलू रसोई गैस के दाम साठ रुपये बढ़ाकर व कमर्शियल गैस सिलेंडर में 115 रुपये कर बढ़ोत्तरी कर आमजन पर बोझ डाल दिया है। पूर्व सभापति प्रदीप हिंगड़, प्रदेश प्रतिनिधि महावीर सिंह सुकरलाई व पाली शहर ब्लॉक अध्यक्ष हकीम भाई ने केंद्र सरकार की विदेश नीति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के बीच देश के हितों की रक्षा करने में सरकार विफल रही है, जिसके चलते महंगाई तेजी से बढ़ी है और आम आदमी की कमर टूट चुकी है। इस दौरान लक्ष्मीनारायण तंवर, ऐश्वर्या सांखला, मदनसिंह जागरवाल, भेरूसिंह सोनाणा, मेहबूब टी, अरुण जोशी, पोपट पटेल, सुभाष मेवाड़ा,भँवर राव, जीवराज बोराणा, प्रकाश सांखला, प्रकाश चौधरी, गोविंद बंजारा, अशोक कुलदीप, जावेद सिरोहा,आनंद सोलंकी, राजेन्द्र सिंह जाखोड़ा, राकेश सवंशा, महेश परिहार, दलवीरसिंह चौहान, रतन उदेश, मांगूसिंह दुदावत, रफीक गौरी, ताराचन्द चन्दनानी, सज्जन बी राज, राकेश रेखराज मेवाड़ा, मोहनलाल आचार्य, गोविंद व्यास, नागेंद्रसिंह गुर्जर, करणसिंह मेड़तिया, सम्पतराज कुमावत, राकेश चौहान, लाल मोहम्मद सिंधी, आमीन अली रंगरेज, कृष्णा सांसी,गोरधन प्रजापत, मोहनसिंह हेमावास, पुष्प सोनी, रंगराज मेहता, अभिषेक चोपड़ा, रामचन्द्र बुनकर, रफीक चौहान, भेराराम गुर्जर, सत्यनारायण टांक, जीवराज चौहान, ताराचंद टांक, फकीर मोहम्मद सिंधी, रमेश चावला, प्रकाश चौहान, निर्मल तेजी, इकबाल शेख, पूर्व पार्षद पति राजेंद्र पाल,विकास राठौड़,संतोक सिंह ओलवी, इंसाफ मोयल, असगर कुरेशी, कलीम अख्तर, दिलीपसिंह रावलवास, वजाराम गरवलिया, प्रहलाद कंडारा, सुनील रामावत, खूबचंद खत्री, घनश्याम भाटी, बाबू कीर, राजाराम सरगरा, कमरुद्दीन पठान, फारुख रंगीला, राजेन्द्र मेघवाल,चेलाराम रारबड़ा, रमेश चौधरी, दिनेश पंवार, ओमप्रकाश बोहरा, पंकज आदिवाल,मांगीलाल सीरवी, प्रमोद बोराणा, इमरान टांक, जावेद गौरी, राघव वर्मा, दिलीप मेवाड़ा, मदनलाल पंवार, भेराराम जाट, मोहनलाल भाटी, कैलाश गोयल,ललित परिहार, हेमंत देवासी, जसवंत मेघवाल, किशन झाला, मांगीलाल सोलंकी, संजय परमार सहित सैकड़ों कांग्रेस जन एवं बड़ी संख्या में महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन में मौजूद रही।
नरेंद्र गायब स्लेंडर गायब, चूल्हे पर रोटी बना महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन,, नारेबाजी कर मोदी का फूंका पुतला,,,,,,
