पाली। ऑल राजस्थान एडवोकेट फेडरेशन द्वारा आयोजित होने वाली दो दिवसीय राज्य स्तरीय अधिवक्ता कॉन्फ्रेंस को लेकर अभिभाषक मंडल अध्यक्ष पी.एम. जोशी एवं सचिव मुकुल सोनी ने प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।
प्रेस वार्ता के दौरान अध्यक्ष पी.एम जोशी नें बताया गया कि यह राज्य स्तरीय अधिवक्ता कॉन्फ्रेंस 14 व 15 मार्च को पाली-जाडन स्थित प्रसिद्ध ओम आश्रम में आयोजित होगी, जिसमें राजस्थान के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में अधिवक्ता भाग लेंगे। कॉन्फ्रेंस के दौरान अधिवक्ताओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी तथा अधिवक्ताओं को आ रही समस्याओं के समाधान, उनके अधिकारों की रक्षा और अधिवक्ता हितों को सुदृढ़ करने के विषय में व्यापक विचार-विमर्श किया जाएगा। प्रेस वार्ता सचिव मुकुल सोनी नें यह भी बताया गयकि कॉन्फ्रेंस में भाग लेने के लिए अधिवक्ताओं के ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है, जिसमें प्रदेशभर के अधिवक्ता उत्साहपूर्वक अपना पंजीकरण करवा रहे हैं।
पी.एम जोशी नें कहा कि कॉन्फ्रेंस के अंतर्गत राजस्थान भर के अधिवक्ता संगठनों के प्रतिनिधियों की एक विशेष सेमिनार भी आयोजित की जाएगी, जिसमें अधिवक्ता हितों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा कर प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। सेमिनार में मुख्य रूप से प्रत्येक जिले से बार काउंसिल सदस्य का निर्वाचन सुनिश्चित करने, जिला स्तर के अधिवक्ताओं को उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में ऐलीवेशन देने, अधिवक्ता वेलफेयर राशि में पारदर्शिता के साथ बढ़ोतरी करने तथा युवा अधिवक्ताओं के कल्याण हेतु वेलफेयर फंड से स्टाइपेंड राशि प्रदान करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके अलावा टार्गेटेड केसेज प्रक्रिया में आ रही समस्याओं के निराकरण, सभी अधिकरणों व लोक अदालतों में केवल प्रैक्टिसरत अधिवक्ताओं को ही सामाजिक प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त करने, स्थानीय अधिवक्ताओं के संबंध में केवल स्थानीय अधिवक्ता संगठनों के सत्यापन को मान्यता देने तथा बार काउंसिल की बैठकें प्रत्येक जिला मुख्यालय पर आयोजित करने जैसे विषयों पर भी चर्चा की जाएगी सेमिनार में प्रत्येक जिला मुख्यालय पर बार काउंसिल की शाखा खोलने, शीतकालीन अवकाश के दौरान जिला मुख्यालय पर उच्च न्यायिक सेवा एवं अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारियों को शीतकालीन मजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त करने, न्यायिक अधिकारियों के आदेशों की सतर्कता समिति द्वारा जांच की व्यवस्था करने तथा न्यायिक आदेशों एवं अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने के संबंध में भी विस्तृत विचार-विमर्श कर प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। इस सेमिनार में प्रदेशभर से आए अधिवक्ता संगठनों के प्रतिनिधि इन सभी विषयों पर चर्चा कर अधिवक्ता हितों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित करेंगे तथा उनकी पालना सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार, उच्च न्यायालय प्रशासन एवं बार काउंसिल के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे।.इस अवसर पर सुमेर सिंह राजपुरोहित, कमलेश दवेरा , जब्बरसिंह, योगेन्द्र ओझा, भागीरथ सिहं , कुन्दन चौहान , सद्दाम काजी , प्रवीण साहू, मुकेश आर्य, दीपक सोनी , गौरव, अल्ताफ हुसैन, हिंमाशु, सुर्य प्रकाश, विकास , उमेश , अर्जुन राठौड़, कुसुमलता , मोनिका , डिम्पल, देवेंद्र, गिरिश सहित अधिवक्ता उपस्थित रहै।
बार एसोसिएशन अध्यक्ष जोशी ने की प्रेस वार्ता, अधिवक्ता हितों पर होगी दो दिवसीय राज्य स्तरीय कॉन्फ्रेंस में चर्चा,
