पाली 10 मार्च। श्री विश्वकर्मा जांगिड समाज सेवा समिति, पाली के अध्यक्ष पद के चुनाव संशोधित विधान के अनुसार करवाने हेतु अधिकृत सूचना 06.03.2026 द्वारा कर सत्यनारायण बुढल, चम्पालाल वाणेचा, नरेन्द्र जांगिड, पुखाराम सुथार, गणपतलाल सायल एवं हरिकिषन जोपिंग को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। चुनाव अधिकारियों द्वारा चुनाव सूचना जारी कर चुनाव कार्य 7.3.2026 को प्रारम्भ कर 10.03.2026 को मतदान एवं मतगणना का कार्य करना निर्धारित किया गया। निर्धारित दिनांक को 6 प्रत्याशियों ने नांमाकन भरा एवं 4 प्रत्याशियों ने नामांकन वापिस लेने पर शेष 2 प्रत्याषियों चुनावी मैदान मे रहे। आज प्रातः 9.00 बजे से 3.00 बजे तक हुए मतदान मे 271 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना मे रामचन्द्र पीडवा को 171 मत एवं प्रवीण कुमार बेगड को 68 मत मिलें, 32 वोट खारीज हुए। पिड़वा ने 103 मतों से विजय प्राप्त की। अध्यक्ष बनने पर समाज के गणमान्य बंधुओं ने साफा ओर माला पहनाते हुवे खुशी जाहिर की। वही अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर उन्होंने कहा कि पूर्व में भी समाज के लोगों ने मेरे पर विश्वास जताया था अध्यक्ष पद पर रहते हुए कई समाजिक कार्य, विकास करवाए। इसी के चलते पुनः मुझ पर विश्वास जताया है उसके लिए आभार जताता हु। ओर समाज के उन्नति ओर समाजिक कार्यों के लिए आगे रहूंगा। चुनाव अधिकारियों द्वारा श्री विष्वकर्मा जागिड समाज सेवा समिति, पाली के अध्यक्ष पद पर रामचन्द्र पिडवा के निर्वाचित होने पर निर्वाचन प्रमाण पत्र दिया गया । एवं श्री विश्वकर्मा भगवान के सामने नवनियुक्त अध्यक्ष को अध्यक्ष पद के दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, लगन, मेहनत, ईमानदारी व अनुषासन के साथ करते हुए समाज का गौरव बनाये रखने की शपथ दिलाई गई। चुनाव शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु चुनाव अधिकारियों एवं विजय प्रत्याषी ने समाजबन्धुओं का पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
पीडवा बने फिर श्री विश्वकर्मा जांगिड समाज सेवा समिति, पाली के अध्यक्ष,,,,
