पाली,,,वाल्मीकि समाज सेवा समिति पाली की ओर से पाली नगर निगम आयुक्त भारद्वाज को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में एडवोकेट विक्रम चंदानी ने बताया कि माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर से आदेश प्राप्त अभ्यार्थियों को माननीय न्यायालय के द्वारा पारित आदेश की पालना कर सफाई कर्मचारी भर्ती में नियुक्ति दिलाई जाए तो की काफी समय से लाबित है।
चंदानी ने कहा कि माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर से सफाई कर्मचारी भर्ती में नियुक्ति प्रदान करने हेतु हमारे द्वारा माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर में रिटें लगाई गई थी जिसमें माननीय न्यायालय ने हमारे पक्ष में आदेश पारित कर दिया था जिसमें न्यायालय से आदेश प्राप्त अभ्यार्थियों को प्राथमिकता के आधार पर नियुक्ति देने के आदेश जारी किए । लेकिन नगर निगम द्वारा हम सभी कोर्ट केस वालों को नोटिस देकर व्यक्ति सुनवाई हेतु उपस्थित होने को कहा गया था, जिस पर हम सभी कोर्ट केस वाले अभ्यर्थियों ने निर्धारित तिथि को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर हमारे समस्त दस्तावेज भी जमा करवा दिये है परन्तु अभी तक नियुक्ति प्रदान नहीं की गई है। माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर में लगाई गई रिटों का विवरण भी दिया था। लेकिन आज दिन तक नगर निगम कोर्ट के आदेश की पालना नहीं की ओर अभी तक नियुक्ति नहीं दी गई। हमारी ज्ञापन के माध्यम से मांग करते हैं कि आप कोर्ट के आदेश की पालना करते हुवे अभ्यर्थि विनोदकुमार पुत्र भगाराम वगैरा बनाम स्टेट ऑफ राजस्थान वगैरा
दिलीप पुत्र राधाकिशन वगैरा बनाम स्टेट ऑफ राजस्थान वगैरा,प्रियंका पुत्री स्व. बाबुलाल बनाम स्टेट ऑफ राजस्थान वगैरा (तलाकशुदा) चेतन बनाम स्टेट ऑफ राजस्थान वगैरा,लीना बनाम स्टेट ऑफ राजस्थान माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर से आदेश प्राप्त अभ्यार्थियों को सफाई कर्मचारी भर्ती-2026 में प्राथमिकता के आधार पर नियुक्ति प्रदान करवा कर हम प्रार्थीगणों को राहत प्रदान करावें।
बाल्मीकि समाज सेवा समिति ने सौंपा ज्ञापन, शीघ्र नियुक्ति देने की रखी मांग
