पाली,,
जाडन स्थित बजरंगबली मंदिर प्रांगण में श्री आशापुरा विकास समिति के अध्यक्ष रमेश सोहनलाल बंजारा ओर।उनकी टीम के द्वारा एक शाम श्री बालाजी के नाम भव्य भजन संध्या का गांव जाडन के एक मैदान में आयोजित किया गया। भजन संध्या में एक से बढ़कर एक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति देते हुवे क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओ को झूमने पर मजबूर कर दिया।
समिति के अध्यक्ष रमेश सोहन बंजारा ने बताया कि भजन संध्या की शुरुआत हितेश बंजारा ने गणपति वंदना महाराज विनायक आओ मारी सभा में रंग बरसाओ से की। इसके बाद उन्होंने गुरु महिमा पर आधारित भजनों से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। भजन गायक देवेंद्र भट्ट ने “एकन बार आओ रे, बार-बार आओ सतगुरु मारे देश में” जैसे भजनों से सतगुरु की महिमा का गुणगान किया।
नृत्य व हास्य प्रस्तुतियों ने मोहा मन : नृत्य कलाकार पवन सुदामा जाडन में एक शाम श्री बालाजी के नाम भजन संध्या में मौजूद श्रद्धालु।
ब्यावर के हास्य और नृत्य के मिश्रण से श्रद्धालुओं को बहुत हंसाया। वहीं सुरेश पवार एंड पार्टी जाडन ने भजनों की शानदार प्रस्तुति देकर माहौल भक्तिमय बना दिया। नृत्य कलाकार लक्ष्मी भाटी व छोटी रंगीली की प्रस्तुतियों को भी खूब सराहना मिली। इस अवसर पर बालक दास महाराज सोजत एवं मनोहर भारती (धीनावास) भी उपस्थित रहे। भजन संध्या के दौरान मंदिर परिसर श्रद्धा और भक्ति से सराबोर नजर आया।
भजन संध्या में नन्ही नृत्यांगना ने बांधा समा,भजनों को सुन श्रद्धालु हुवे भाव विभोर,,,,
