पाली में धूमधाम से मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती

पाली। भारतीय जनता पार्टी की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती जिलेभर में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान जगह-जगह उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

शिवाजी नगर स्थित शिव मंदिर परिसर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय भवन में भी विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यहां उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पौधारोपण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के राज्य मंत्री श्री के.के. विश्नोई, भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी, पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा, जिला संयोजक तिलोक चौधरी, जिला महामंत्री नारायण कुमावत सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर मंत्री के.के. विश्नोई ने कहा कि “पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद के प्रस्तावक थे। उनका मानना था कि स्वदेशी और लघु उद्योग भारत की आर्थिक योजनाओं की आधारशिला होनी चाहिए। अंत्योदय की सोच के साथ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही वास्तविक विकास है।

कार्यक्रम में मानवेंद्र सिंह भाटी, मनोहर कंवर, विकास बुबकिया, अशोक शर्मा, मुकेश गोस्वामी, सुदर्शन सिंह उदावत, गुमान सिंह रावत, महिपाल सिंह चारण, राहुल मेवाड़ा, ताराचंद माहेश्वरी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *