कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की हुई मीटिंग, प्रदेश सचिव रतन चंदेल ने रखे अपने विचार,संगठन की मजबूती और आने वाले चुनावों पर रहा फोकस

पाली,राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग जोधपुर सांभाग की बैठक जोधपुर के कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुई । राजस्थान सरकार की पूर्व कैबिनेट मंत्री व प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती ममता भूपेश की नेतृत्व में बैठक हुई। जिसमें जैसलमेर जिला प्रमुख व संभाग प्रभारी अंजना मेघवाल एवं पूर्व विधायक मनीष पवार के नेतृत्व में अनुसूचित जाति विभाग की मीटिंग हुई। मीटिंग में संगठन की मजबूती और आने वाले चुनावों को लेकर चर्चा की गई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने पदाधिकारियों के समक्ष अपने विचार रखते हुवे पार्टी की समस्याओं के समाधान के बारे में अवगत कराया । पाली का प्रतिनिधित्व राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश सचिव रतन चंदेल ने भागीदारी निभाते हुए अपने विचार रखें। पाली जिले का एकमात्र नेता अनुसूचित जाति का प्रदेश सचिव रतन चंदेल ने नेतृत्व किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *