रमज़ान के पवित्र महीने में डॉक्टर सोलंकी ने सर्व धर्म सद्भावना का दिया परिचय, सभी धर्मों के मरीजों का करेंगे निःशुल्क परामर्श,,

,,,

पाली,, रमजान के पवित्र महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग पूरा महीने रोजा रख अल्लाह से देश में अमन चैन की दुआ करते हैं और इस पवित्र महीने में समाज सेवा के साथ पुण्य का काम भी करते हैं । रमाजन के महीने के अवसर पर पाली में सर्वधर्म समाज के लिए विशेष डेंटल सेवा अभियान डॉ. फिरोज मोहम्मद (डॉ. सोलंकी) की पहल करते हुवे अपने क्लिनिक पर आने वाले सभी धर्मों के मरीजों के लिए महीने भर निःशुल्क परामर्श के साथ सभी उपचार पर 50% छूट दे रहे हैं। डॉक्टर सोलंकी ने पाली शहर में एक सराहनीय सामाजिक पहल की गई है।बता दे कि डॉ. फिरोज मोहम्मद (डॉ. सोलंकी) (BDS) 11 वर्ष का अनुभव रखते हैं , इन द्वारा सर्वधर्म समाज के लिए विशेष डेंटल सेवा अभियान की पहल की गई है। जो कि सहरानीय कार्य है। डॉ. सोलंकी ने बताया कि रमज़ान का पवित्र महीना केवल इबादत का ही नहीं, बल्कि सेवा, त्याग और इंसानियत का भी संदेश देता है। इसी भावना के साथ यह निर्णय लिया गया है कि समाज के सभी वर्गों—मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा और चर्च से जुड़े सभी धर्मों के भाई-बहनों—को समान सेवा और सम्मान के साथ दंत उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा, “मानव सेवा ही सबसे बड़ी इबादत है।
इस विशेष अभियान के अंतर्गत: डेंटल परामर्श पूरी तरह निःशुल्क रहेगा।।सभी दंत उपचार पर फ्लैट 50% विशेष छूट प्रदान की जाएगी।
इनका उद्देश्य है कि आर्थिक कारणों से कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति बेहतर दंत उपचार से वंचित न रहे। यह पहल सामाजिक सौहार्द और भाईचारे को बढ़ावा देने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।
यह विशेष सेवा निम्न केंद्रों पर उपलब्ध रहेगी:
सेंटर 1:बांगड़ हॉस्पिटल ट्रॉमा गेट के सामने,
भावना मेडिकल के पास गली,सूरजपोल, पाली
सेंटर 2:
सोलंकी डेंटल क्लिनिकन्यू बस स्टैंड के सामने, बैंक ऑफ इंडिया के नीचे,सुमेरपुर रोड, पाली इन दोनों जगहों पर ये सुविधा उपलब्ध रहेगी। डॉ. सोलंकी ने शहर के सम्मानित जनता को रमज़ान की शुभकामनाएँ देते हुए समाज में प्रेम, सद्भाव और सेवा की भावना बनाए रखने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *