पत्रकार एव समाजसेवी दीपक चतुर्वेदी के पिता की श्रद्धांजलि सभा पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राठौड़,,,, तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किए श्रद्धा सुमन अर्पित,,,,,,

पाली ..पाली के शिवाजी नगर निवासी समाज सेवी ओर पूर्व पत्रकार दीपक चतुर्वेदी के निवास पर श्रद्धांजलि सभा में मदन राठौड़ स्व,सत्यनारायण चतुर्वेदी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुवे उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही उनके परिवार के स्व, सत्यनारायण जी की पत्नी श्री मति सरला, पुत्र राजेश, दीपक, संजय, भाई ओम चतुर्वेदी सहित परिवार के सदस्यों को इस विकट घड़ी का समाना करने के लिए ढांढस बंधाया। बता दे कि कुछ दिन पूर्व ही दीपक चतुर्वेदी के पिता सत्यनारायण चतुर्वेदी का निधन हुआ था। अति व्यस्त रहने के चलते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शरीक नहीं हो पाए थे। राठौड़ के साथ पाली भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, पूर्व यूआईटी चेयरमैन संजय ओझा ने भी तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुवे श्रद्धा सुमन अर्पित किए। साथ में भाजपा नेता नरेश ओझा, जिला प्रवक्ता तिलोक चौधरी, केशर सिंह मांगलिया, रंजीत सिंह भाटी, जोधपुर विश्विद्यालय के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह , भाजपा नेता किरण परिहार सहित भाजपा कार्यकता भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *