पाली,, भारतीय जैन संगठन पाली जिला पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। मीडिया से रूबरू होते हुवे अध्यक्ष अमर चंद बौहरा, महिला विंग अध्यक्षा उषा अखावत ने बताया कि भारतीय जैन संघटना (बीजेएस) के राज्य अधिवेशनों 2025-26 की श्रृंखला में अगला अधिवेशन आगामी 28 फरवरी एवं 1 मार्च 2026 को पाली में आयोजित होने जा रहा है। यह महत्वपूर्ण आयोजन श्री रूप रजत विहार पाली में संपन्न होगा। कार्यक्रम का समय पहले दिन 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक और दुसरे दिन 9: बजे से शाम 6:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम 7:30 बजे प्रारंभ होगा।
अधिवेशन में बीजेएस राजस्थान के सभी पदाधिकारी, सदस्य, तथा बड़ी संख्या में बीजेएस कार्यकर्ता गण उपस्थिति दर्ज रहेंगे।
कार्यक्रम में बीजेएस के संस्थापक शांतिलाल मुथ्था का प्रबोधपूर्ण मार्गदर्शन सभी को प्राप्त होगा। अतिरिक्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य नेशनल प्रेसिडेंट नंदकिशोर सांखला, मैनेजिंगडायरेक्टर कोमल जैन तथा नेशनल जनरल सेक्रेटरी डॉ. पंकज चोपड़ा, भी इस आयोजन की गरिमा बढ़ाने हेतु उपस्थित रहेंगे। समाजसेवी नेमीचंद चौपड़ा अतिथि के रूप में रहेंगें अधिवेशन राजस्थान के स्टेट प्रेसिडेंट श्रवण दुगड एवं स्टेट जनरल सेक्रेटरी आतिश लोढा के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है। पाली चेप्टर इसकी सम्पूर्ण व्यवस्था कर रहा है। संभाग अध्यक्ष रमेशचंद्र बरडिया पाली चेप्टर अध्यक्ष अमरचंद बोहरा, सचिव बंसत सोनीमण्डिया महिला विंग अध्यक्ष उषा अखावत, सचिव दीपमाला सिंघवी, पूरी पाली टीम के साथ पिछले एक महिने से तैयारी में लगे हुए है। सुन्दर व व्यवस्थित आयोजन के लिए नौ समितियां गठित की गई है। अधिवेशन का उद्देश्य है कि प्रदेश के सभी चैप्टर, कार्यकर्ता और पदाधिकारी एक साझा मंच पर एकजुट होकर समाज के सुदृढ़ीकरण और राष्ट्र निर्माण के आगामी लक्ष्यों व योजनाओं पर सकारात्मक दिशा में आगे बढाना है। बीजेएस संस्कार निर्माण एवं समाज समग्र विकास हेतु रिसर्च (अनुसंधान) युक्त कार्यकम निरन्तर आयोजित करता है।
बीजेएस पदाधिकारी मीडिया से हुवे रूबरू,, साल भर में आयोजित कार्यक्रमों सहित आयोजित होने वाले दो दिवसीय कार्यक्रम की बताई रूपरेखा,,
