रिपोर्टर, अरुण बैरवा सुमेरपुर,9461830820
भारत विकास परिषद् सुमेरपुर शिवगंज के तत्वावधान में “हिंदू सम्मेलन” का आयोजन1फरवरी रविवार को आयोजित

हिंदू सम्मेलन 1 फरवरी 2026 रविवार को होगा
सुमेरपुर l नगर की भेरू चौक बस्ती में “हिंदू सम्मेलन” का आयोजन दिनांक 1 फरवरी 2026 रविवार को भारत विकास परिषद् सुमेरपुर शिवगंज एवं भेरु चौक से लगाकर उषापूरी गेट के अंदर तक के सकल हिन्दू समाज के गणमान्य नागरिको, समाज सेवियों, प्रबुद्धजनों, विभिन्न संघठनो के प्रतिनिधियों, मातृशक्ति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है l

हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति के अध्यक्ष एडवोकेट महेन्द्र गहलोत ने बताया कि राष्ट्रहित में हिंदू जागरण की दिशा को नई ऊर्जा एवं चेतना प्रदान करने हेतु सुमेरपुर नगर की भैरू चौक बस्ती में सर्व हिंदू सनातन संस्कृति, सनातन धर्म एवं सामाजिक एकता के प्रतीक “हिंदू सम्मेलन” का आयोजन दिनांक 1 फरवरी 2026 रविवार की शाम 4 बजे चेतन विद्या मंदिर स्कूल में आयोजित किया जाएगा ।
समिति के उपाध्यक्ष एवं भारत विकास परिषद् के अध्यक्ष परबतसिंह राठौड़ ने बताया कि भेरू चौक बस्ती में “हिंदू सम्मेलन” भारत विकास परिषद् सुमेरपुर शिवगंज के सहयोग से भव्य आयोजन राष्ट्र हित में विभिन्न गतिविधियों के साथ किया जायेगा l
भारत विकास परिषद् के सचिव डाँ. देवेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि हिंदू सम्मेलन से पूर्व दोपहर 2.30 बजे भव्य वाहन शोभायात्रा निकाली जायेगी जो कि भैरू चौक से प्रारंभ होकर, हनुमानजी मंदिर, मेहता प्याऊ, शिव बुक डिपो,गणेशम प्लाजा, गांधी मूर्ति ,उषापूरी गेट के अंदर तक , मंगल कलश चौराहा से स्टेशन रोड होते हुए जवाई कांबा होटल होते हुए आयोजन स्थल चेतन विद्या मंदिर तक पहुंचेगी, निम्न सभी स्थानों पर धर्मप्रेमी सज्जनों के द्वारा पुष्प वर्षा की जायेगी l
समिति के सचिव पारस भाटी ने बताया कि सम्मेलन एवं शोभायात्रा की तैयारी हेतु अलग-अलग उप समितियों का गठन किया गया है जो कि अपने अपने तरीके से समस्त कार्यो को निर्वहन करेगी l उन्होंने बताया कि आर्य कन्या गुरुकुल शिवगंज की छात्राओ द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियां दी जायेगी l
समिति के कोषाध्यक्ष नेमीचंद बाठिया ने बताया कि कार्यक्रम के पश्यात उपस्थित सभी हिदू भाइयो एवं बहनों हेतु भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गयी है l
जोधेस्वर महादेव मंदिर में आयोजित बैठक में पप्पूभाई पंडित, जगदीशचंद मेवाडा, गजेन्द्रसिंह राणावत, पोपटभाई, हरीश राठी, नारायण गहलोत, लक्ष्मीनारायण मालवीय, फुलाराम सुथार, निशांत रावल, हिम्मत भाटी, मोहन भाटी, प्रकाश भाई सिन्धी, भेरू भाई खत्री, पुष्पा भाटी, वीणा गहलोत, रमेश चौहान, प्रमिला गहलोत, सुनीता अग्रवाल, अर्पित अग्रवाल, चरणजीत सिंह, प्रमिला चौहान, प्रेमलता खत्री, रूपल दुआ, गोविन्द सुथार, गीता सोलंकी, सुनील अग्रवाल, महेश राठी आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे l

