निमली उड़ा (पाली)।ग्राम पंचायत निमली उड़ा में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रचेता प्रभाजी सोलंकी के आदेशानुसार आयोजित हुआ, जिसमें विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामवासियों को दी गई।
कार्यक्रम के दौरान साथिन विनोद शर्मा ने शिक्षा सेतु योजना, इंदिरा महिला शक्ति उद्यमी योजना, उड़ान योजना, फ्री कंप्यूटर बेसिक शिक्षा योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, अपनी बेटी अपना मन योजना तथा शादी से पहले संवाद जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सामाजिक जागरूकता के प्रति प्रेरित किया।
इस अवसर पर ग्रामवासियों को बाल विवाह रोकथाम की शपथ भी दिलाई गई तथा समाज में कुप्रथाओं को समाप्त करने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में राजीविका सदस्य प्रियंका बेनीवाल, कार्यकर्ता सरला शर्मा, आशा सहयोगिनी ओमी देवी, सहायिका ढगली देवी सहित बड़ी संख्या में गांव की महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम को ग्रामीणों ने उपयोगी बताते हुए ऐसी जागरूकता गतिविधियों की निरंतरता की मांग की।
ग्राम पंचायत निमली उड़ा में महिला एवं बाल विकास विभाग का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
