श्वेता जोधान द्वारा लिखित ” दुनिया ख्वाबों की” पुस्तक का अतिथियों ने किया विमोचन,,,
पाली,, राखी की फोटो प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन राजश्री स्कूल में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में श्वेता जोदान द्वारा लिखित ” ख्वाबों की दुनिया ” पुस्तक का विमोचन मुख्य अतिथियो के द्वारा किया गया। लेखिका जोदान ने बताया कि वह पेशे से विद्युत विभाग में कार्यरत है, और उन्होंने इससे पूर्व भी कई कविताएं लिखी है। लेकिन पहली बार ख्वाबों की दुनिया नामक पुस्तक लिखी है जो प्रदेश सहित पूरे देश भर में उनकी पुस्तक लोगो तक पहुंच रही है। इस पुस्तक में कविताओं के माध्यम से लोगों को अपने जीवन में हर स्तर पर अपने ख्वाबों को पूरा करना और जीवन में क्या लक्ष्य होना चाहिए उसके बारे में श्वेता ने अपने संबोधन के जरिए कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथियों व लोगो को बताया। विमोचन में राजश्री स्कूल के डायरेक्टर राजेंद्र सिंह राजपुरोहित, ट्रैफिक इंचार्ज हिंगलाज सिंह चारण, श्री मति कमला शर्मा।राज्य मार्गदर्शिका, समाजसेवी राजकुमार सावलेचा, स्थानीय पार्षद खुसबू सोनी के द्वारा पुस्तक का विमोचन किया गया।