पाली,,,69वीं अंडर-14 स्कूल राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में राजस्थान टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जम्मू-कश्मीर को 10 रन से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही राजस्थान ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में पहली बार स्वर्ण पदक जीतने का गौरव हासिल किया। इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे मार्गदर्शक शिक्षक एवं संरक्षक करण सिंह राजपुरोहित का विशेष योगदान रहा जिनके सान्निध्य अनुशासन और प्रेरणादायक मार्गदर्शन में टीम ने यह इतिहास रचा।
खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में एकजुटता, आत्मविश्वास और उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया।
यह जीत केवल एक मुकाबले की नहीं, बल्कि राजस्थान स्कूल क्रिकेट के उज्ज्वल भविष्य की नींव है, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी।
राजस्थान टीम, करण सिंह राजपुरोहित तथा सभी खिलाड़ियों व सहयोगी स्टाफ को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी गई।
टीम कोच करण सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में राजस्थान ने रचा स्वर्णिम इतिहास, फाइनल जीत कप पर किया कब्जा
