पाली।सिकन्दर खान भाटी एम्बुलेंस ग्रुप सेवा पाली एवं भाईजान ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन बुधवार, 28 जनवरी 2026 को किया जाएगा। यह शिविर बांगड़ हॉस्पिटल, पाली परिसर में प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक आयोजित होगा।
आयोजकों ने बताया कि इस रक्तदान शिविर का उद्देश्य ज़रूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना एवं समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। शिविर में चिकित्सकों की विशेष टीम द्वारा रक्त संग्रह किया जाएगा तथा रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच की पूरी व्यवस्था रहेगी।
मुख्य अतिथि
इस अवसर पर इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, पाली के डॉ. कैलाश जी परिहार, बांगड़ हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ. आर.के. विश्नोई, उपाधीक्षक डॉ. बालगोपाल भाटी एवं डॉ. नूरैन मिर्जा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
विशेष अतिथि
कार्यक्रम में पाली जिला मुस्लिम समाज सदर एवं पाली शहर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद हकीम भाई, पूर्व पार्षद हाजी मेहबूब टी, अमजद अली रंगरेज (सदर, चोटिला दरगाह), पूर्व पार्षद मोहसिन भाई खत्री एवं उमर भाई चढ़वा (ए.बी. खान) विशेष अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
सहयोगकर्ता
रक्तदान शिविर को सफल बनाने में अनेक समाजसेवियों का सहयोग रहेगा, जिनमें प्रमुख रूप से
जीशान अली रंगरेज, मुनाजिर अली, इमरान खान तंवर, हाजी रिजवान चढ़वा, यासीन सबावत, जाहिद गोरी (RJ-22 न्यूज), जावेद सिरोहा, कलीम अख्तर (रहमानिया होटल), दिलशेर खान, इंसाफ खान, लियाकत खान, नौशाद खान, आरिफ पिंजारा, आबिद कुरैशी, फिरोज भाई मीर, अशरफ भाई घोसी, शहजाद भाई खिलजी, अयूब लोहार, मेहराज अली, मौलाना अब्दुल सत्तार क़ादरी, गुलाम मुस्तफा भाईजान, फारुख भाई राणा, शौकत खान धनानी, बिलाल भाई दुर्गानी, लतीफ भाई राणा, मुश्ताक खान राणा, अल्ताफ भाई (जालोर), फारुख भाई सांवरला, गुड्डू भाई सिन्धी, जावेद भाई भोरड़ा, पीरू भाई (पाती), कबीर भाई, इरफान अन्सारी, शरीफ भाई (SRK), भंवरलाल मेवाड़ा, फिरोज खान, फिरोज खान (दयालपुरा), कलाम भाई राणा, इब्राहिम खान, इमरान चौपदार, जावेद खान (जोधपुर) एवं गुलाम नबी (मुस्कान डी.जे. साउंड) शामिल हैं।
आयोजकों ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने एवं इस पुण्य कार्य में सहभागिता निभाने की अपील की है।
संपर्क सूत्र
सिकन्दर खान भाटी – मो. 7976102109
जीशान अली रंगरेज – मो. 7737596911
राजा साफा हाउस, पाली
पाली में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन 28 जनवरी को
