जयपुर में आयोजित पीएचडी अवार्ड सेरेमनी में पाली के विष्णु कांत ने बढ़ाया जिले का मान इकोनॉमिक्स विषय में मानद पीएचडी से सम्मानित, पाली का नाम राष्ट्रीय स्तर पर किया रोशन

जयपुर, 25 जनवरी 2026 (ब्यूरो)।जयपुर में आयोजित साउथ अमेरिकन पीस यूनिवर्सिटी (डिजिटल यूनिवर्सिटी) की भव्य पीएचडी अवार्ड सेरेमनी में पाली जिले के लिए गौरव का क्षण उस समय आया जब पाली निवासी विष्णु कांत को इकोनॉमिक्स (अर्थशास्त्र) विषय में उनके उत्कृष्ट शोध, शैक्षणिक योगदान एवं सामाजिक प्रभाव के लिए मानद पीएचडी (डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी) की उपाधि से सम्मानित किया गया।


यह समारोह सेमिनार सरोवर पोर्टिको होटल, जयपुर में भारत के अर्हम चैरिटेबल फाउंडेशन इंडिया के चेयरमैन डॉ. पंकज जैन के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ, जिसमें देशभर से चयनित प्रतिष्ठित शोधकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय अभिनेता मनीष बिशला (करनाल/मुंबई) उपस्थित रहे, जबकि सह-मुख्य अतिथि राजस्थान लॉ यूनिवर्सिटी के अधिवक्ता डॉ. योगेश गुप्ता एवं गुरुकुल कॉलेज के प्रो. डॉ. अरुण राजोरिया रहे। शिक्षा एवं शोध क्षेत्र की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों की मौजूदगी में यह सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ।
पाली के लिए गर्व का क्षण
पाली निवासी विष्णु कांत को अर्थशास्त्र के क्षेत्र में उनके विश्लेषणात्मक शोध, समाजोपयोगी अध्ययन और अकादमिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उनके इस सम्मान से न केवल पाली जिले बल्कि पूरे मारवाड़ अंचल का नाम राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है। स्थानीय शिक्षाविदों और नागरिकों ने इसे पाली के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए कुल 27 शोधकर्ताओं को मानद पीएचडी उपाधि प्रदान की गई। समारोह के अंत में सम्मानित प्रतिभागियों के साथ सामूहिक फोटो सत्र एवं धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

One thought on “जयपुर में आयोजित पीएचडी अवार्ड सेरेमनी में पाली के विष्णु कांत ने बढ़ाया जिले का मान इकोनॉमिक्स विषय में मानद पीएचडी से सम्मानित, पाली का नाम राष्ट्रीय स्तर पर किया रोशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *