पाली: मदरसा मस्जिद रंगरेज़ान प्राथमिक विद्यालय में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

पाली। शहर के मदरसा मस्जिद रंगरेज़ान प्राथमिक विद्यालय में 77वां यौम-ए-जम्हूरियत (गणतंत्र दिवस) बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति और संविधान के मूल्यों को लेकर विद्यार्थियों एवं उपस्थित अतिथियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व पार्षद आमीन अली रंगरेज ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस हमें यह याद दिलाता है कि भारत एक ऐसा महान देश है, जहाँ प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार, सम्मान और आज़ादी प्राप्त है। उन्होंने संविधान की मजबूती और एकता-अखंडता बनाए रखने पर बल दिया।


मदरसा सदर हाजी मोहम्मद शरीफ एवं सेक्रेटरी मोहम्मद सलीम ने संयुक्त रूप से कहा कि भारतीय संविधान हमें इल्म, इंसाफ, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देता है। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मदरसे की तालीम केवल किताबों तक सीमित नहीं होती, बल्कि यह सच्चाई, अच्छे आचरण और देश व समाज की ख़िदमत करने की प्रेरणा भी देती है।
कार्यक्रम के दौरान पेश इमाम मौलाना दिलदार अशरफी एवं अध्यापक साजिद राठौड़ द्वारा होनहार विद्यार्थियों को पारितोषिक वितरित कर प्रोत्साहित किया गया। साथ ही मिठाई वितरण कर सभी को गणतंत्र दिवस की मुबारकबाद दी गई।


इस अवसर पर पेश इमाम मौलाना दिलदार अशरफी, मदरसा मस्जिद रंगरेज़ान प्राथमिक विद्यालय के सदर हाजी मोहम्मद शरीफ (बी.एफ.), पूर्व पार्षद एवं जिला कांग्रेस महासचिव आमीन अली रंगरेज, मदरसा सेक्रेटरी मोहम्मद सलीम (एल.आई.सी.), हाजी मासूम अली, अध्यापक मोहम्मद साजिद राठौड़ सहित अनेक गणमान्य अतिथि, अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *