पाली,,, पाली नगर निगम द्वारा 65 सफाई कर्मचारीयो की पदोन्नति की गई । जिसको लेकर नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज द्वारा वरीयता के अनुशार उन्हें जमादार पद की पदोन्नति दी गई। जिसको लेकर अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के द्वारका प्रसाद जावा एव संघ के सदस्यों के द्वारा खुशी जाहिर की गई। जावा ने बताया कि पाली द्वारा नगर निगम में तकरीबन 35 वर्षों से सफाई कर्मचारियों की पदोन्नति नहीं हो रही थी पदोन्नति करवाने के लिए काफी लंबे समय से अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ संघर्ष करता आ रहा है । ओर आज इतनी लंबी लड़ाई लड़ने के बाद सफाई कर्मचारीयोपदोन्नति का सपना साकार हुआ है। नगर निगम आयुक्त महोदय नवीन भारद्वाज ने यूनियन की मांग को ध्यान में रखते हुए सफाई कर्मचारियों की पदोन्नति कर स्वास्थ्य जमादार का आदेश जारी दिनांक 6 अप्रैल को कर दिया गया । पदोन्नति की जाने पर संघ द्वारा आयुक्त नगर निगम नवीन भारद्वाज को माला व साफा पहनाकर मुंह मीठा कर स्वागत किया गया इस मौके पर संघ के पदाधिकारी द्वारका प्रसाद जावा देवाराम ढ़जा कानाराम रल लक्ष्मण धजा दिनेश अटवाल विनोद बिजवान भोजूमल आदिवाल अशोक चंनाल दिलीप जावा हेमराज हंस राजेश मीणा अजय मुकेश इत्यादि उपस्थित रहे रहे।
सफाई कर्मचारी पदोन्नति पर आयुक्त भारद्वाज का किया स्वागत,,, 35 वर्षों के संघर्ष का मिला परिणाम,,,
