रेडक्रोस व नवभारत सेवा ट्रस्ट और मेवाड़ा की प्रेरणा से निश्वार्थ सेवा कार्यो से अभिभूत होकर वस्त्र विनोद के मेनेजिंग डायरेक्टर व भामाशाह नितिन अग्रवाल ने 260 आदिवासी बालिकाओं को नए कपड़े भेंट किए
रेडक्रोस व नवभारत सेवा ट्रस्ट और मेवाड़ा की प्रेरणा से निश्वार्थ सेवाकार्यो से अभिभूत होकर वस्त्र विनोद के मेनेजिंग डायरेक्टर व भामाशाह नितिन अग्रवाल ने 260 आदिवासी बालिकाओं को नए कपड़े भेंट किए
सुमेरपुर। नवभारत सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट ने राखी के मौके पर सिंदरु के कालिया मगरा और आस-पास के आदिवासी इलाकों में 260 से ज्यादा नए कपड़े बांटे। यह सेवा वस्त्र विनोद जोधपुर के सहयोग से की गई। ट्रस्ट ने यह कार्य भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की प्रेरणा से किया। ट्रस्ट संरक्षक चंपालाल सोनी ने बताया कि ट्रस्ट के संस्थापक और अध्यक्ष पंकज राज मेवाड़ा, जो रेडक्रॉस सोसायटी के चार्टर अध्यक्ष भी हैं, उनके सेवा कार्यों से प्रेरित होकर वस्त्र विनोद जोधपुर ने यह कपड़े भेंट किए। ट्रस्ट के सदस्यों ने अपने हाथों से सभी महिलाओं और बच्चों को कपड़े दिए। नए कपड़े पाकर सभी के चेहरे पर मुस्कान थी। पूर्व गाेशाला सचिव संपत मेवाड़ा और ट्रस्ट सचिव डॉ. कमलेश कुमार ने मेवाड़ा के सेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने नये वस्त्र देने पर वस्त्र विनोद जोधपुर का आभार जताया। ट्रस्ट संस्थापक पंकज राज मेवाड़ा ने बताया कि वस्त्र विनोद के डायरेक्टर महेश लीला और उनके पुत्र, मैनेजिंग डायरेक्टर नितिन अग्रवाल ने यह कपड़े भेंट किए। सेवा साथियों ने इन्हें पॉलीथिन में पैक कर जरूरतमंदों को सौंपा। मेवाड़ा ने कहा कि वस्त्र विनोद हमेशा निश्वार्थ सेवा करता है। इस सेवा कार्य में संरक्षक व पूर्व पार्षद गोविंद राठौड़, झुमरलाल गर्ग, चंपालाल सोनी, सचिव डॉ. कमलेश कुमार, संपत मेवाड़ा, प्रियंका मेवाड़ा, नंदिनी शर्मा, प्रतीक सुथार, मारवाड़ निर्माण मजदूर संगठन अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, श्रमिक सहायता एवं संदर्भ केंद्र से पुराराम, दिलीप कुमार और कालिया मगरा से रमेश कुमार व अन्नाराम का सहयोग रहा।