भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ के जन्मदिन पर सेवा ही संगठन का दिया संदेश, समाज सेवी ओर लोहा व्यापारी ओम लोहिया उनकी टीम ने गायो को खिलाया गुड ओरचारा ,अपना घर के प्रभूओ को खिलाया खाना,,

पाली,, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ का जन्मदिन आज पूरे शहर सही जिले भर में हर्षोल्लास और सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर पाली के लोहा व्यापारी ओर समाज सेवी ओम गर्ग एव इनकी टीम पाली के टैगोर नगर स्थित मदन राठौड़ के निवास पहुंच राठौड़ की धर्मपत्नी से शिष्टा मुलाकात करते हुवे जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उनके समर्थकों, कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा कई कल्याणकारी और सेवाभावी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम।की शुरुआत धर्मपत्नी (श्रीमती राठौड़) और क्षेत्र के सुप्रसिद्ध समाजसेवी व लोहा व्यापारी ओम गर्ग की अगुवाई में हुई सेवा कार्यों के नाम समर्पित किया। संस्कृति और जीव दया की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए मानपुरा भाकरी स्थित गौशाला पहुंचकर गायों को हरा चारा और गुड़ खिलाया। इस दौरान उन्होंने गौ-वंश के संरक्षण और उनकी सेवा का संकल्प भी दोहराया। इसके बाद, प्रदेशाध्यक्ष की पत्नी और समाजसेवी ओम गर्ग स्थानीय वृद्धाश्रम पहुंचे। यहाँ उन्होंने बुजुर्गों के साथ मिलकर केक काटा और उन्हें सम्मानपूर्वक भोजन कराया। आश्रम के बुजुर्गों के चेहरों पर इस आत्मीयता को देखकर मुस्कान तैर गई और उन्होंने राठौड़ के दीर्घायु होने की कामना की।
शुभचिंतकों ने दीं लंबी उम्र की दुआएं दी।
ओम गर्ग, समाजसेवी व लोहा व्यापारी
दिनभर चले इन कार्यक्रमों ने यह साबित कर दिया कि राजनीति से इतर, सामाजिक सरोकारों और मानवीय संवेदनाओं को प्राथमिकता देना ही भाजपा की मूल भावना है। पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं ने इस दिन को ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाकर एक सकारात्मक संदेश दिया। बता दे कि समाज सेवी ओम गर्ग ओर मदन राठौड़ के बीच पारिवारिक संबंध है। एक दूसरे के पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *