डॉ. जोसेफ ने सिटी डिस्पेंसरी, प्रभारी का संभाला कार्यभार , स्थानीय मोहल्ले वासियों में किया गर्मजोशी के साथ स्वागत,,

पाली, बांगड़ अस्पताल की संबद्ध इकाई स्थानीय सिटी डिस्पेंसरी, नाडी मोहल्ला में डॉ. रॉयमोन जोसेफ ने वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी एवम् प्रभारी के रूप में बांगड़ अधीक्षक के आदेश के पर शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण किया। युवा व चिकित्सा के क्षेत्र में अच्छा काम करने पर स्थानीय मोहल्ले वासियों व विधायक भीमराज भाटी ने पीएमओ कैलाश परिहार को सिटी डिस्पेंसरी में लगाने के लिए गुजारिश की थी और उसी के आदेश के चलते आज जोसेफ ने कार्यभार संभाला। स्थानीय लोगों के द्वारा डॉक्टर जोसेफ का गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। डॉ. जोसेफ के कार्यभार संभालने से क्षेत्र के मरीजों को और बेहतर चिकित्सा सेवाएँ मिल सकेंगी। पदभार ग्रहण करने के दौरान डिस्पेंसरी के स्टाफ और स्थानीय नागरिकों ने उनका स्वागत किया और उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं। कार्यभार संभालने के बाद डॉ. जोसेफ ने कहा कि डिस्पेंसरी में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना और राज्य सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ प्रत्येक जरूरतमंद तक पहुँचाना उनकी मुख्य प्राथमिकता रहेगी। बता दे कि इससे पूर्व डॉक्टर जोसेफ भानगढ़ अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड के इंचार्ज के रूप में अपनी पहचान बनाई और उनके कार्यशाली से प्रभावित होकर हाल ही में पाली जेल में भी अपनी सेवाएं देकर आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *