पाली कार टैक्सी यूनियन सूरजपोल का कार्यकारणी चुनाव संपन्न:,,अशोक आदिवाल निर्विरोध अध्यक्ष, मेघराज बंजारा बने उपाध्यक्ष,,,,,

पाली,,

पाली जिला परिवहन कार टैक्सी यूनियन सूरजपोल स्टैंड की नई कार्यकारणी के गठन को लेकर टैक्सी व कार चालकों की एक विशेष बैठक शनिवार को आयोजित की गई। बैठक में यूनियन के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति और पूर्ण सहमति से नई कार्यकारणी का निर्विरोध चुनाव किया।
सर्वसम्मति से चुने गए नए पदाधिकारी
बैठक में उपस्थित सभी चालकों की सहमति से यूनियन के नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। जिसमें
अध्यक्ष पद पर अशोक आदिवाल
उपाध्यक्ष मेघराज बंजारा
महामंत्री देवीलाल राठी
कोषाध्यक्ष: रामसिंह सोलंकी
सभी पदों पर निर्विरोध किया गया । निर्वाचन होने से टैक्सी चालकों के बीच जबरदस्त उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।
माला एवं साफा पहनाकर किया भव्य स्वागत
चुनाव संपन्न होने के बाद पूर्व अध्यक्ष अनिल बिलाणी सहित उपस्थित सभी टैक्सी चालकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर और पारंपरिक साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया। चालकों ने एक-दूसरे को बधाई दी और यूनियन की इस एकजुटता पर खुशी जाहिर की। भाइयों की हर समस्या के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा” — अशोक आदिवाल
अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद नव-नियुक्त अध्यक्ष अशोक आदिवाल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज मेरे लिए अत्यंत गौरव और खुशी का क्षण है। आप सभी के आशीर्वाद, स्नेह और विश्वास के बल पर ही मुझे यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि आपके इस भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरूंगा। मेरे यूनियन भाइयों को जब भी किसी समस्या का सामना करना पड़ेगा, मैं हर वक्त उनके साथ खड़ा रहूंगा। इसके साथ ही, चालकों और यूनियन के हित में सरकार द्वारा चलाई जाने वाली सभी लाभकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का हर संभव प्रयास करूंगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *