पाली। 26 जनवरी 2026 जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जोधपुर डिस्कॉम), पाली द्वारा सोमवार को वृत्त स्तरीय गणतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। समारोह मुख्य अतिथि अधीक्षण अभियन्ता श्री अजय माथुर के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में कार्मिक अधिकारी श्रीमती श्वेता जादोन ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए विभाग के विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। जोधपुर डिस्कॉम स्तर पर पाली वृत्त तथा पाली वृत्त के अधीन उपखण्ड आनन्दपुर कालू को राजस्व वसूली एवं राजस्व आंकलन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान ध्वजारोहण प्रावै. सहायक अधीक्षण अभियन्ता श्री मनीष माथुर द्वारा किया गया। इस अवसर पर अधिशाषी अभियन्ता श्री जितेन्द्र अरोड़ा, लेखाधिकारी श्री गुमान सिंह सहित सहायक एवं कनिष्ठ अभियन्ता उपस्थित रहे। जोधपुर डिस्कॉम, पाली वृत्त के अधीन कार्यरत श्री प्रकाश पटेल, श्री विक्रम सिंह भाटी एवं श्री अमरसिंह राजपुरोहित को जिला कलेक्टर द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

निगम स्तर पर कुल 07, सम्भागीय स्तर पर 10 तथा वृत्त स्तर पर कुल 36 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री सोहनलाल, विक्रम सिंह भाटी, तुषार राखेचा, हरीश कुमार, ऋषभ, सावित्री, मंथन, गोविन्द बालोटिया, जितेन्द्र सिंह शेखावत, मनीष शेखर, योगेश सहित अन्य कार्मिकों का विशेष योगदान रहा।

तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता हुए सम्मानित
साथ ही दिनांक 20 से 22 जनवरी 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय वृत्त स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, रस्साकशी, कैरम, शतरंज, बैडमिंटन, क्रिकेट एवं दौड़ सहित विभिन्न खेलों में भाग लेने वाले पुरुष एवं महिला वर्ग के विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को अधीक्षण अभियन्ता श्री अजय माथुर द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
