पाली।जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जोधपुर डिस्कॉम) पाली वृत्त के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन बैडमिंटन, शतरंज, कैरम एवं दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन जोधपुर डिस्कॉम पाली वृत्त द्वारा किया जा रहा है।
इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता श्री अजय माथुर, कार्मिक अधिकारी सुश्री स्वेता जादौन, अधिशाषी अभियंता बी.एस. मीणा, राकेश शर्मा, जीतेन्द्र अरोड़ा, आर.के. मीणा, लेखाधिकारी गुमान सिंह सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैडमिंटन प्रतियोगिता
बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन जिला क्लब में किया गया। प्रतियोगिता के समन्वयक विजय एवं सोहन लाल रहे।
पुरुष एकल वर्ग:
विजेता – जितेन्द्र सिंह शेखावत | उपविजेता – श्रेयस व्यास
पुरुष युगल वर्ग:
विजेता – जितेन्द्र सिंह शेखावत एवं विक्रम सिंह भाटी
उपविजेता – विक्रम सिंह एवं दिलीप सिंह गुर्जर
महिला एकल वर्ग:
विजेता – दीक्षा भाटी | उपविजेता – गीता मीणा
महिला युगल वर्ग:
विजेता – भावना चेचानी एवं मीना दुर्गेश्वर
उपविजेता – प्रीति छाजेड एवं स्वेता जादौन
शतरंज प्रतियोगिता (पुरुष वर्ग)
शतरंज प्रतियोगिता का संचालन श्री सुरेश कुमार कुमावत द्वारा किया गया।
विजेता – सुरेश कुमार कुमावत | उपविजेता – राकेश शर्मा
कैरम प्रतियोगिता (पुरुष वर्ग)
कैरम प्रतियोगिता का संचालन श्री देवलाल राजपुरोहित द्वारा किया गया।
एकल वर्ग:
विजेता – राकेश शर्मा | उपविजेता – कमल सिंह
युगल वर्ग:
विजेता – राकेश शर्मा एवं राजेश प्रजापति

दौड़ प्रतियोगिता
दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन सुल्तान पब्लिक स्कूल में किया गया। प्रतियोगिता के समन्वयक धर्म नारायण चीता, अमर सिंह, विक्रम सिंह भाटी एवं गोविंद रहे।
महिला 100 मीटर – अनिता पंवार (विजेता), उमा सेन (उपविजेता)
महिला 200 मीटर – प्रीति छाजेड (विजेता), छम्पावती चौधरी (उपविजेता)
महिला 400 मीटर – सावित्री मीणा (विजेता), मैना देवी (उपविजेता)
पुरुष 100 मीटर – विक्रम सिंह भाटी (विजेता), अमर सिंह राजपुरोहित (उपविजेता)
पुरुष 200 मीटर – कपिल (विजेता), सुंदर मेघवाल (उपविजेता)
पुरुष 400 मीटर – हितेश कुमार मेघवाल (विजेता), कमल सिंह (उपविजेता)
कार्यक्रम के सफल संचालन में राजीव शर्मा, कोमल भण्डारी, अमर सिंह मीणा, मोती लाल, सोहन लाल, ऋषभ, तुषार राखेचा, हरिश कुमार, विक्रम सिंह भाटी, जितेन्द्र सिंह शेखावत, सावित्री मीणा, दीक्षा भाटी, मयंक, मनीष शेखर, गोविंद वालोटिया, अमर सिंह, मंथन, योगेश सहित अनेक अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सहयोग रहा।
आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता के तीसरे एवं अंतिम दिन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली पब्लिक स्कूल में किया जाएगा।
