बाल विवाह को रोकने के लिए जन जागरूकता यात्रा का बबेरवाल ने किया शुभारंभ,

तखतगढ़/पाली
उप तहसीलदार जीतेन्द्र बबेरवाल ने बाल विवाह मुक्त भारत रथ यात्रा का शुभारंभ किया।पाली जिले में बाल विवाह मुक्त भारत 100 दिवसीय अभियान के अंतर्गत बाल विवाह मुक्त रथ यात्रा व पोस्टर विमोचन बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रथ यात्रा के माध्यम से गांव गांव पहुंचेगा बाल विवाह निषेध का संदेश अभियान जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन व जीएसवीएस, महिला अधिकारीता विभाग, बाल अधिकारिता , आई जी एल के द्वारा आयोजन किया गया । जिला समन्वयक अमन कुमार वैष्णव ने बताया कि अभियान के तहत बाल विवाह मुक्त भारत रथ यात्रा आगामी दिनों में जिले के अलग अलग ब्लॉक ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर रथ के माध्यम से ऑडियो संदेश, पोस्टर, पंपलेट जनसंवाद एवं शपथ कार्यक्रम के द्वारा आम जन को जागरूक किया जाएगा और बताया गया कि 18 वर्ष से कम आयु की लड़की व 21 वर्ष से कम आयु के लड़के की शादी नहीं करवाने व बाल विवाह के दुष्परिणाम के बारे में जानकारी देते हुए शपथ दिलाने के माध्यम से जागरूकता करना जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन व जीएसवीएस से जिला समन्वयक अमन कुमार वैष्णव, अमिता, धन्नाराम, हरिराम, सविता खेरुनिशा आई जी एल से प्रमोद सारण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *