पाली,, नर्सिगं अधिकारी मृतक कैलाश नागोरा के सुसाईड प्रकरण में लिप्त आरोपियों की गिरफतारी करने एवं कड़ी कार्यवाही करने की मांग को लेकर शुक्रवार को मृतक के परिवार सहित खटीक समाज के लोग सैकड़ों की संख्या में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच घटना में लिप्त आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग रखी। समाज के जिला अध्यक्ष रतन चंदेल ने बताया कि जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में कार्यरत पाली निवासी नर्सिगं अधिकारी कैलाश नागौरा पुत्र चेतनदास नागोरा ने गत 12 फरवरी 2026 को लगातार ब्लैकमेलिंग, धमकियों और बलात्कार करने के मुकदमें में फंसाकर सरकारी नौकरी से हटाने की धमकी देने से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी। मरने से पहले मृतक कैलाश नागोरा ने अपने मोबाईल पर विडियों बनाकर अपने साथ हो रहे घटनाक्रम का विस्तृत रूप से ब्यौरा देते हुए आरोप लगाया था कि पाली के आकड़ावास गांव में ए एन एम के पद पर कार्यरत सरिता नागोरा ने उसे आत्महत्या करने के लिये मजबूर किया। कैलाश नागोरा ने विडियो में यह भी साफ रूप से कहा था कि सरिता नागौरा उसे बलात्कार करने के मामलें में फँसाने तथा पूरे परिवार को तबाह करने की धमकी देकर 30-40 लाख रूपये अब तक वसूल लिये है। अब भी यह लगातार उसे ब्लैकमेलिंग कर रही है इससे वह बुरी तरह से परेशान हो गया है। पैसे नहीं देने पर उसे झूठे मुकदमों में फँसाने की धमकी दे रही है। मजबूर होकर वह आत्महत्या कर रहा है। कैलाश नागोरा ने यह पूरा विडियो बनाकर अपने मोबाईल से ही उसने सोशियल मिडिया पर वायरल कर सरिता नागोरा सहित अन्य लोगों पर भी आरोप लगाया था कि यह एक
ग्रुप है जो भोले भाले लोगों को प्रेमजाल में फँसा कर उनको ब्लैकमेल कर लाखों रूपयों की वसूली कर रहे है। यह घटना 12 फरवरी 2026 की शाम की है। अब तक इस मामलें में पुलिस ने मुख्य आरोपी सरिता नागोरा को गिरफतार नहीं किया है ना ही अन्य आरोपियों के खिलाफ कोई कार्यवाही की है। इससे समाज और हमारे परिवार में रोष व्याप्त है। हमें आपसे न्याय की उम्मीद है। मुख्य आरोपी महिला सरिता नागोरा और अन्य आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत है। गिरफतारी के बाद अगर मामलें की तह में जायेगें तो कई पीड़ित परिवार को निशाना बनाया गया है ।
इस मौके पर कन्नु भीलवाड़ा, रमेश चावला, किशन नागोरा ,चेतन नागोरा भंवर तसावड़ा ,रवि वागोरिया अमरचंद एडवोकेट अशोक चावला पिंटू तुसावडा नेमीचंद चौहान मनीष जीवराज खींची भंवर चावला जगदीश खींची राकेश चंदेल, सोहन नागौर ,दिनेश चंदेल,सहित समाज बंधु मौजूद रहे।
कैलाश नागौरा सुसाइड प्रकरण, खटीक समाज ने एस पी को सौंपा ज्ञापन, आरोपियों को गिरफ्तार करने की रखी मांग,,,
