रावणा राजपूत नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष राखी का पाली में समाज बंधुओं ने किया स्वागत, मेजर दलपत सिंह देवली के 108वें बलिदान दिवस को लेकर रणनीतिक बैठक सम्पन्न; समाज बंधुओं से “देवली आयोजन” को ऐतिहासिक बनाने का आह्वन,,,

पाली ,,
रावणा राजपूत समाज के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह जी राखी के पाली जिला मुख्यालय पहुँचने पर समाज बंधुओं ने ढोल-धमाकों और गगनभेदी नारों के साथ गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया।न यह गरिमामय स्वागत एवं विचार-विमर्श कार्यक्रम समाज के राष्ट्रीय सचिव रविन्द्र सिंह भाटी एवं शहर अध्यक्ष उगम सिंह चौहान के सानिध्य में आयोजित हुआ। नेताओं ने भरी हुंकार: 23 सितंबर को ‘देवली’ में रचेगा इतिहास
शहर प्रवक्ता विक्रम सिंह गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राखी का यह पाली दौरा आगामी 23 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाले विशाल श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम की तैयारियों और रूपरेखा को अंतिम रूप देने के संदर्भ में था। 108वां बलिदान दिवस: पाली जिले के ऐतिहासिक देवली पाबूजी में समाज के अमर प्रतीक व महानायक मेजर दलपत सिंह देवली के 108वें बलिदान दिवस के अवसर पर एक भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा है।
ऐतिहासिक भागीदारी का आह्वान: राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राखी ने पाली जिले सहित प्रदेश भर के समाज जन से अधिक से अधिक संख्या में देवली पहुँचकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक और अविस्मरणीय बनाने का आग्रह किया। विशेष अतिथियों एवं समाज सेवियों का सम्मान समारोह के दौरान जोधपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों से पधारे गणमान्य एवं विशिष्ट अतिथियों का समाज के युवाओं व प्रबुद्धजनों द्वारा साफा पहनाकर व माल्यार्पण कर भावभिना अभिनंदन किया गया।
समारोह में दर्जनों प्रमुख समाज बंधुओं की रही गरिमामय उपस्थिति:जगदीश सिंह बर, बहादुर सिंह राठौड़, लक्ष्मण सिंह भाटी, गोविन्द सिंह चौहान
ओम सिंह टाइगर, कानसिंह भाटी, नाथुसिंह भाटी, राजेंद्र सिंह सिसोदिया गणपतसिंह दहीया, मनोहर सिंह भाटी, प्रताप सिंह पंवार, दिलीप सिंह पंवार
चन्द्र सिंह राठौड़, सुरेन्द्र सिंह, कालुसिंह राठौड़, मनोहर सिंह गौड़ महेंद्र सिंह, नवीन सिंह, रतन सिंह, धर्मेंद्र सिंह एवं दर्जनों निष्ठावान समाज जन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *