पाली, 2 अगस्त। श्री मरुधर केसरी मित्र मंडल की बैठक नेमीचंद चोपड़ा की अध्यक्षता में जैन भवन, किंलगा पोल में आयोजित हुई। बैठक में पूज्य गुरुदेव मरुधर केसरी श्री मिश्रीमलजी म.सा. की 136वीं जन्म जयंती तथा लोकमान्य संत शेरे राजस्थान श्री रूपचंदजी म.सा. की 99वीं जन्म जयंती एवं 8वीं पुण्यतिथि पर 20 से 26 अगस्त 2026 तक सात दिवसीय धार्मिक एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
यह आयोजन श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, रुई कटला, पाली के सान्निध्य में पूज्य मरुधरा भूषण शान गौरव प्रवर्तक श्री सुकनमलजी महाराज साहब, ज्योतिषाचार्य प्रवर्तक श्री अमृत मुनिजी म.सा. आदि ठाणा-5 तथा महासती सरलमना उमराव कुंवरजी म.सा., प्रीति सुधाजी म.सा. आदि ठाणा-3 की पावन निश्रा में संपन्न होगा।
मंडल के मंत्री सज्जनराज गुलेच्छा ने बताया कि सातों दिन जप, तप, त्याग, जीवदया एवं धार्मिक आराधना के विविध कार्यक्रम होंगे। प्रतिदिन प्रवचन के दौरान तीन-तीन सामायिक एवं प्रवचन प्रभावना का आयोजन किया जाएगा।
मुख्य कार्यक्रम इस प्रकार रहेंगे:
20 अगस्त: श्री रूपमुनिजी म.सा. की 8वीं पुण्यतिथि पर गौशाला में लापसी वितरण एवं आयंबिल।
22 अगस्त: पाली सेवा मंडल में निःशुल्क मेडिकल कैंप एवं एकासना।
23 अगस्त: नवकार मंत्र का सजोड़ा जाप एवं 11 लक्की ड्रॉ।
26 अगस्त: “गुरु मिश्री के नाम” विशेष दो सामायिक का आयोजन।
इसके अतिरिक्त सेवा दिवस के अंतर्गत वृद्धाश्रम, अपना घर, राम रसोड़ा, कुष्ठ आश्रम, मंदबुद्धि संस्थान सहित विभिन्न सेवा केंद्रों पर भोजन सेवा कराई जाएगी। गुरु मिश्री एवं श्री रूपचंदजी महाराज साहब के जीवन पर आधारित प्रतियोगिताएं तथा गुणानुवाद कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
बैठक में नरेंद्र पंच, मांगीलाल संचेती, जवरीलाल कांकरिया, आनंद कवाड़, सोमचंद नाहटा, दिलीप कटारिया, पारस मुथा, गौतम नवलखा, प्रेमचंद लोढ़ा, प्रकाश भरकतिया, केवलचंद बोहरा, प्रकाशचंद कटारिया, प्रकाश सुराणा, देवीचंद सालेचा, किस्तूरचंद तातेड़ सहित मित्र मंडल के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के पश्चात सभी सदस्यों ने प्रवर्तक श्री सुकनमल मुनि महाराज साहब से मंगल पाठ का श्रवण किया।
प्रेषक: सज्जनराज गुलेच्छा
मंत्री, श्री मरुधर केसरी मित्र मंडल, पाली
