चंदेल ने बाबा साहेब की मूर्ति माला पहना मनाई जन्म जयंती, उनके आदर्शों पर चलने की दी सिख,,,,

,,

पाली ,,,
भारतीय संविधान निर्माता एवं भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की 135 वीं जयंती के उपलक्ष्य पर पाली जिला कांग्रेस कमेटी एवं पाली शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में सूरजपोल स्थित अम्बेडकर सर्किल पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के तत्पश्चात जिला कांग्रेस कार्यालय में बाबा साहब की तस्वीर पर कांग्रेसजनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। अनुसूचित जाति के कांग्रेस प्रदेश सचिव रतन चंदेल ने बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर जयंती पर सूरजपोल स्थित बाबा साहेब की मूर्ति पर माला पहनाकर उन्हें याद किया। ओर बाबा साहेब के जीवन ओर उनके आदर्शों पर चलने की सीख दी। इस दौरान कांग्रेस नेताओं, शिक्षाविदों, बुद्धिजीवियों ने बाबा साहब के जीवन, संविधान निर्माण और शिक्षा के प्रति उनके विचारों पर प्रकाश डाला। इस दौरान जिला कांग्रेस प्रदेश सचिव चंदेल ने कहा कि भारत की शक्ति उसके संविधान में निहित है, और संविधान की शक्ति जनता की एकता, अधिकारों और न्याय से सशक्त होती है। बाबा साहब के दूरदर्शी सोच और अथक परिश्रम से हमें समानता, सामाजिक न्याय और लोकतंत्र पर आधारित संविधान प्राप्त हुआ है। इस मौके पर समाज सेवी, जनप्रतिनिधि सहित कई कांग्रेस जन मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *