हाईवे बना रहा है हादसों का सबब, स्पीड ब्रेकर नही होने से , आए दिन हाे रहें हादसे,,, ग्रामीणाें का धरना, स्थानीय जनप्रतिनिधि मेवाड़ा ने उठाया मुद्दा, 2 दिन में समाधान करने का दिया आश्वासन,,,,

सुमेरपुर। गिरादड़ा गांव से हाेकर गुजर रहे स्टेट हाईवे 64ए में खामियों के कारण लगातार हो रहे हादसों से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा शनिवार सुबह फूट पड़ा। ग्राम प्रशासक मंगलाराम मीणा व गांव के रणजीसिंह राजपुराेहित व समस्त ग्रामवासियाें के नेतृत्व में गिरादड़ा सहित आस-पास के ग्रामीणों ने सवेरे से ही हाईवे किनारे एकत्रित होना शुरू हो गये ओर देखते देखते सैकड़ों की संख्या में लोगों ने धरना शुरू कर दिया और प्रशासन व पीडब्ल्युडी विभाग के खिलाफ जमकर विरोध जताया। धरने की सूचना मिलते ही सुमेरपुर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और तुरंत एसडीएम, पीडब्ल्युडी विभाग के अधिकारियों व पुलिस प्रशासन को मौके पर बुलाया। थोड़ी ही देर में एसडीएम विमलेन्द्रसिंह राणावत सहित संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर खतरनाक मोड़ होने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। इसके साथ ही पास में स्कूल स्थित होने से बच्चों और ग्रामीणों की आवाजाही लगातार बनी रहती है, जिससे जोखिम और बढ़ जाता है। बावजूद इसके अब तक यहां स्पीड ब्रेकर नहीं लगाए गए हैं। कई बार प्रशासन व विभाग को अवगत कराने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। हरिशंकर मेवाड़ा ने मौके पर पहुंचे अधिकारियों के सामने ग्रामीणों की समस्याओं को मजबूती से रखते हुए कहा कि यह मामला सीधे लोगों की सुरक्षा से जुड़ा है, आए दिन तेज गति से चलने वाले वाहनों के द्वारा निर्दोष ग्रामीणाें की जाने जा रहीं है। लगातार हो रहे हादसे गंभीर लापरवाही का परिणाम हैं और इसमें अब देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियाें से कहा कि ग्रामीणाें के हिताे में जल्द से जल्द स्पीड ब्रेकर बनवाने और सड़क की खामियों को दूर किया जाए, ताकि भविष्य में हादसों पर रोक लग सके। जिस पर प्रशासन ने सकारात्मक रूख दिखाते हुए दो दिन के भीतर स्पीड ब्रेकर लगाने सहित अन्य आवश्यक सुधार कार्य करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया। ग्रामीणों ने मौके पर त्वरित कार्रवाई करवाने पर हरिशंकर मेवाड़ा और प्रशासन का आभार जताया। इस माैके पर मुकेश बाराेलिया, हरिप्रसाद मीणा सहित स्थानीय ग्रामीण माैजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *