पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुमेरपुर में एसयूपीडब्ल्यू शिविर का शुभारंभ,विद्यार्थियों ने स्वच्छता, पौधारोपण और जनजागरूकता गतिविधियों में लिया भाग

✍️ अरूण बैरवा, सुमेरपुर 📞 9461830820

पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुमेरपुर में एसयूपीडब्ल्यू शिविर का शुभारंभ,विद्यार्थियों ने स्वच्छता, पौधारोपण और जनजागरूकता गतिविधियों में लिया भागJawai Digital News sumerpur

सुमेरपुर, 17 मई।

पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुमेरपुर में रविवार को समाजोपयोगी उत्पादक कार्य एवं कार्यानुभव (SUPW) शिविर का शुभारंभ उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विजय सिंह गुर्जर ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

शिविर के उद्घाटन अवसर पर विद्यालय के उपप्रधानाचार्य बजरंग सिंह, पाबू सिंह रानावत, चंद्रशेखर गर्ग, भगवान स्वरूप बारोलिया, हिमतराम जी गहलोत, प्रकाश कुमार बोहरा, नारायण भारती सहित विद्यालय परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने समाज सेवा एवं जनहित से जुड़े विभिन्न कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इसके साथ ही जन-जागरूकता से संबंधित गतिविधियों के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाने का प्रयास किया गया।

विद्यालय परिसर में आयोजित इस शिविर में विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। छात्र-छात्राओं ने श्रमदान करते हुए परिसर की साफ-सफाई कर जिम्मेदारी एवं अनुशासन का परिचय दिया। विद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों की सेवा भावना, सहयोग एवं सामाजिक चेतना की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

प्रधानाचार्य श्री विजय सिंह गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों की समझ भी आवश्यक है। एसयूपीडब्ल्यू शिविर विद्यार्थियों में सेवा, सहयोग एवं संवेदनशीलता की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है।

विद्यालय परिवार ने भविष्य में भी इस प्रकार के रचनात्मक एवं समाजोपयोगी कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।