जोधपुर,
जिले के शेर गढ़ थाना पुलिस को रिपोर्ट के अनुसार बड़ी कार्यवाही करते हुवे मोबाइल टावर में लगी 13 बैटरियों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं । पुलिस अधीक्षक पी.डी. नित्या ने बताया कि पुलिस थाना शेरगढ़ में गैर सायल किशनसिंह पुत्र धनसिंह निवासी खिरजा मंगलसिंह नगर पुलिस थाना शेरगढ़ के कब्जे से मोबाईल टॉवर की कुल 13 बैटरियां जब्त करने में सफलता हासिल की है। रात्रि के समय नकबजनी , चोरी की वारदातों को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपालसिंह के निर्देशन में राजेन्द्रसिंह आरपीएस वृताधिकारी वृत बालेसर के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी पाना चौधरी नि पु पुलिस थाना शेरगढ़ मय तकनीकी टीम का गठन किया गया।अलग-अलग टीमें बनाकर हल्का क्षेत्र में रात्रि में संदिग्ध शख्सान से पुछताछ व नाकाबंदी कर आवारा घुम रही गाड़ियां चैकिंग करनी शुरू की गई। दिनांक 18 जून की मध्य रात्रि में जरिये खास मुखबिर से ईतला मिली कि एक बोलेरो गाड़ी सफेद कलर की जिसमें मोबाईल टॉवर की बैटरियां भरी हुई है जो चोरी की हो सकती है बालेसर से शेरगढ़ की तरफ बोलेरो गाड़ी आ रही है। सूचना पर पुलिस की गठित टीम रवाना होकर खिरजा खास बस स्टेण्ड पहुंचे जहां पर काफी लोग एकत्रित मिले व एक बोलेरो गाडी के चालक किशनसिंह एकत्रित लोगो से उलझ रहा था जिस पर उक्त शक्स को लोगों से उलझने का कारण पुछा तो कहने लगा कि मेरे को लोगों ने रोक दिया है मैंने कोई चोरी नहीं की अब मैं इनको मारे बगैर नही छोडुंगा जिस पर उक्त शक्स को दस्तयाब कर नाम पता पुछा तो अपना नाम किशनसिंह पुत्र धनसिंह जाति राजपुत उम्र 25 साल निवासी नया बेरा खिरजा मंगलसिंह नगर पुलिस थाना शेरगढ का होना बताया और कहने लगे कि मेरे को इन लोगो ने ऐसे ही रोक रखा है मैं कोई चोरी करने की फिराक में नहीं हूं चोरी करने वाली गाडी दुसरी थी जिस पर गाड़ी के कागजात के बारे में पुछा तो अपने पास नहीं होना बताया तो बोलेरो गाड़ी नं आरजे 19 जीजे 5158 को कागजात के अभाव में 207 एमवी एक्ट में सीज की गई एवं किशनसिंह को धारा 126,170 बीएनएसएस संज्ञेय अपराध की रोकथाम हेतु गिरफतार किया गया। ताबाद गैर सायल से विस्तृत पुछताछ की गई तो दौराने पुछताछ बताया कि मेरे दोस्त दिलिपसिंह पुत्र खेतसिंह, रावलसिंह पुत्र रूपसिंह, कंवराजसिंह उर्फ जितेन्द्र सिंह पुत्र बेरीशालसिंह निवासी खिरजा ने आज से 2 दिन पूर्व मोबाईल टॉवर की बैटरियां मेरे प्लोट बालेसर पर रखी थी। उसके बाद कल दिनांक 18.06 की शाम के समय दिलिपसिंह, रावलसिंह, कंवराजसिंह उर्फ जितेन्द्रसिंह व छतरसिंह पुत्र श्री मांगुसिंह मेरे प्लोट पर आये व मुझे बताया कि उक्त बेटरियां आज गांव लेकर चलना है तब रात में 11 बजे के आसपास हम पांचों जने बोलेरो गाड़ी में डालकर खिरजा गांव से गड़ा जाने वाली रोड़ की बाई तरफ देवासियों के मंदिर के पिछे झाड़िया में छुपा दी थी। उक्त बैटरियां किसकी है मुझे कोई जानकारी नहीं है ना ही मेरे पास कोई बिल है। जिस पर मोबाईल टॉवर की कुल 13 बेटरियां को धारा 106.बीएनएसएस में जब्त किया जाकर जमा मालखाना करवाया गया। गैर सायल से विस्तृत पुछताछ एवं वांछित आरोपियों की तलाश जारी है।
शेरगढ़ थाना अधिकारी पाना चौधरी ओर उनकी टीम की बड़ी कार्यवाही,13 मोबाइल टावर की बैटरियां सहित एक गिरप्तार,
