पाली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता Rahul Gandhi के जन्मदिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी पाली द्वारा शुक्रवार, 19 जून 2026 को विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
जिला कांग्रेस कमेटी पाली के अध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाडा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10:00 बजे कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी भवन, वीर दुर्गादास नगर, पाली से होगी। इस अवसर पर विधायक Bhimraj Bhati के सानिध्य में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया जाएगा।
इसके पश्चात मंदबुद्धि जनों के साथ भोजन वितरण एवं केक काटकर राहुल गांधी का जन्मदिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम में कांग्रेस के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है।
शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाली के अध्यक्ष हकीम भाई ने सभी कांग्रेसजनों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पर्यावरण संरक्षण एवं सेवा कार्यों में सहभागिता निभाने का आह्वान किया है।
राहुल गांधी के जन्मदिवस पर पौधारोपण एवं सेवा कार्यक्रम कल
