जोधपुर प्रभारी कोहिनूर के नेतृत्व में अल्पसंख्यक मोर्चा ने मुख्यमंत्री गहलोत का जलाया पुतला,,,


पाली,,,भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा राजस्थान के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती प्रदेश उपाध्यक्ष सिकंदर बक्स संभाग प्रभारी कासम अली राठौड़ के नेतृत्व में राजस्थान के नाकारा निकम्मे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विधानसभा क्षेत्र सरदारपुरा में सोचती गेट चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा जोधपुर संभाग द्वारा  विरोध प्रदर्शन किया गया।  जोधपुर  प्रभारी एव पूर्व पाली अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अजीज कोहिनूर पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंच प्रदेश अध्यक्ष जहीर मकरानी ,सलीम घोषि, लियाकत अजमेरी, डॉक्टर अब्दुल गफ्फार शेख अल्ताफ पठान बाली इब्राहिम शम्मा सादड़ी , हनीफ बाबू , दिलावर पठान ,सलाम शेख ,पपसा सिलावट ,मास्टर मो शरीफ, मोहम्मद हारून सलमान खान अरमान मलिक चांद पठान अयूब छिपा सहित दर्जनों अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जोधपुर पहुंच कर राजस्थान के नाकारा निकम्मे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया कार्यक्रम संबोधन में अजीज कोहिनूर ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार द्वारा प्रदेश के मुसलमान के साथ किए गए विश्वास घात पर विरोध प्रकट करते हुए अल्पसंख्यक समुदाय से निवेदन किया । बहुत हो चुका अब हमें किसी के बहकावे में नहीं आना है और आने वाले चुनाव में प्रदेश से कांग्रेस की इस नाकारा निकम्मी  खिलाफ सरकार को उखाड़ कर फेंकते हुए एक बार फिर राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी का सुशासन लाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *