पाली। भारतीय किसान यूनियन (लो.) के पाली जिला युवा अध्यक्ष पद पर युवा किसान नेता विनोद शर्मा को राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष पण्डित रोहित शर्मा व प्रदेश प्रभारी मदन मोहन राजोर द्वारा पद पर नियुक्त कर किसान हित हेतु कार्य करने के निर्देश दिये. विनोद शर्मा को युवा जिलाध्यक्ष नियुक्त करने पर पाली जिला युवा कांग्रेस लोकसभा अध्यक्ष गोवर्धन देवासी, चन्द्रकांत मारू, मासुम अली मेव, सुरेश राव, रिंकु सिंह, अमित परमार, प्रशांत पालीवाल, राहुल जोड़, सागर हंस, सुनील बिरावट आदि कार्यकर्ताओं ने विनोद शर्मा का माल्यार्पण कर स्वागत किया व प्रदेश अध्यक्ष रोहित शर्मा व प्रदेश प्रभारी मदन मोहन राजोर का आभार व्यक्त किया।
विनोद शर्मा बने भारतीय किसान यूनियन (लो.) के युवा पाली जिलाध्यक्ष
