अरुण बैरवा सुमेरपुर 9461830820,
नटवर मेवाड़ा सांडेराव की रिपोर्ट
आचार्य भगवंत गुरुदेव अरविंद सागर सुरिश्ररजी पहुंचे साण्डेराव, जैन समाज बंधुओं ने किया जोरदार स्वागत,स्वागत कों आतुर खड़ी महिलाओं ने नगर के प्रवेशद्वार पर वंदावने कर गाए मंगल गीत

साण्डेराव श्री शांतिनाथ जैन मंदिर में आयोजित दो दिवसीय विशेष पूजा अर्चना के कार्यक्रम को लेकर आचार्य भगवंत गुरुदेव अरविंद सागर सुरिश्ररजी म सा के शुक्रवार सुबह साण्डेराव पहुंचने पर श्री शांतिनाथ जैन मंदिर ट्रस्ट के सानिध्य में जैन समाज बंधुओं ने गुरुदेव अरविंद सागर सुरिश्रर जी महाराज के स्वागत में पलक पांवड़े बिछाए।

नगर के प्रवेश द्वार पर समाज की महिलाओं ने मंगल गीत गाते हुए जैन साधु-संतों व साध्वियों के वंदावने किए। उपस्थित समाज बंधुओं ने जैन समाज के जैकारे लगाते हुए गाजों बाजों व ढोल-थाली के साथ बावड़ी चौंक,भोमियाजी भवन,मैन बाजार होते हुए श्री शांतिनाथ जैन मंदिर पहुंचे। यहां दर्शन करने के बाद गाजों बाजों के साथ जैन साधु-संतों के साथ सभी समाज बंधु भोमियाजी भवन पहुंचे।

आचार्य भगवंत गुरुदेव अरविंद सागर सुरिश्रर जी महाराज ने मूक-बधिर पशु पक्षियों की सेवा में तथा धर्म के कार्यो में सहयोग करने सहित प्रवचन दिए। श्री शांतिनाथ जैन मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महेन्द्र भाई धोका ने बताया कि शनिवार को मंदिर परिसर में गुरुदेव अरविंद सागर सुरिश्ररजी महाराज की पावन निश्रा में शांतिधारा पाठ व अभिषेक सहित विशेष पूजा-पाठ का धार्मिक कार्यक्रम होंगे।
