बजट में पाली बाड़ी नदी पुल निर्माण कार्य की राशि हुई स्वीकृत, प्रदेश सचिव चंदेल ने पाली विधायक भाटी का जताया आभार,,,

पाली,, हाल ही में राजस्थान सरकार में वित्त मंत्री दिव्या कुमारी द्वारा बजट 2026 में पारित पाली में बाड़ी नदी पुल का निर्माण को लेकर बजट में 40 करोड़ रूपये स्वीकृत किए हैं। विधायक भीमराज भाटी ने विधानसभा में पुल निर्माण को लेकर अपनी ओर पक्ष रखते हुवे बाडी नदी पुल के निर्माण के लिए राशि की मांग रखी थी। अथक प्रयासों से पाली को मिली बड़ी बांडी नदी पुल के लिए ₹40 करोड़ रुपए हुए स्वीकृत को लेकर राजस्थान अनुसूचित जाति मोर्चा कांग्रेस के प्रदेश सचिव रतन चंदेल ने पाली विधायक भीम राज भाटी का आभार जताते हुवे चंदेल ने कहा कि पाली शहर को दो भागों में जोड़ने वाले बांडी नदी पुल के नव निर्माण हेतु ₹40 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई इस राशि से बांड नदी पुल का निर्माण होगा, बारिश के समय में जो समस्याएं आती हैं उसका भी समाधान होगा साथ ही पुल से आने जाने वालो वाहन चालकों के लिए सुविधा होगी। काफी लंबे अरसे से बाड़ी नदी का पुल जर्जर अवस्था में था ओर यहां अप्रिय घटना होने का अंदेशा बना रहता हैं।
राजस्थान सरकार की वित्त मंत्री दिया कुमारी द्वारा बजट दस्तावेज (पृष्ठ संख्या 44) में इस महत्वपूर्ण कार्य की स्वीकृति दी गई। साथ ही वित्त मंत्री दिव्या कुमारी का भी धन्यवाद देता हु कि इन्होंने हमारे शहर की समस्या को समझा ओर हमारे विधायक भीम राज भाटी की मांग को पूरा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *