राजा बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स (अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार) आयोग यूथ के प्रदेश सचिव,,,,

पाली। पाली शहर के सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश राजा को अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग यूथ का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिवाकर श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सचिव मनोज बारूपाल तथा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अशोक पंवार की अनुशंसा पर की गई है। मुकेश राजा के प्रदेश सचिव बनने की घोषणा के बाद उनके परिवारजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। सभी ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मुकेश राजा ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों राष्ट्रीय सचिव (महिला विंग) श्रीमती भारती बारूपाल, राष्ट्रीय सचिव (महिला विंग) रीना सच्चर तथा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक पंवार  का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। साथ ही समाज के ऐसे लोगों को, जो अपने अधिकारों से वंचित हैं, जागरूक कर उन्हें उनके अधिकारों का लाभ दिलाने की दिशा में सक्रिय भूमिका

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *